फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Garbage started coming out from bus stand road early in the morning

Charkhi Dadri News: बस स्टैंड रोड से सुबह जल्दी उठने लगा कचरा

Fri, 07 Mar 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 07 Mar 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Garbage started coming out from bus stand road early in the morning
बस स्टैंड रोड से कचरे का उठान करते कर्मचारी। 
चरखी दादरी। बस स्टैंड रोड से सुबह कचरा उठान में हो रही लेटलतीफी पर नगर परिषद के अधिकारियों ने संज्ञान लिया है। शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे बस स्टैंड रोड से एजेंसी के कर्मचारियों ने कचरे की उठान की। समय पर कचरा उठान होने पर दुकानदारों ने राहत की सांस ली है। कचरा उठान देरी से होने के मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन

बस स्टैंड रोड से कचरे की उठान देरी से होने पर दुकानदार परेशान थे। अमर उजाला ने वीरवार के संस्करण में सुबह 10 बजे बाद कचरे की उठान होने से शहर के दुकानदार हो रहे परेशान...नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होते ही नगर परिषद के अधिकारी हरकत में आए। एजेंसी को बस स्टैंड रोड से सुबह समय पर कचरा उठान करने के आदेश दिए। वहीं, एजेंसी ने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे ही बस स्टैंड रोड पर बने सभी अस्थायी डंपिंग पाॅइंटों से कचरे की उठान कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed