{"_id":"63581bc79f56fe40275a00b0","slug":"garbage-not-picked-up-for-7-days-converted-into-city-dumping-yard-charkhidadri-news-hsr6454557197","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 दिन से नहीं उठा कचरा, शहर डंपिंग यार्ड में तबदील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7 दिन से नहीं उठा कचरा, शहर डंपिंग यार्ड में तबदील
विज्ञापन
चरखी दादरी। नगर परिषद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी है। इसके चलते मंगलवार 7वें दिन शहर से कचरे का उठान नहीं हो पाया। करीब 200 टन से अधिक कचरा पड़ा होने के चलते शहर डंपिंग यार्ड बना हुआ है। खास बात यह है कि कई दिनों से पड़ा कचरा अब सड़ने लगा है जिससे संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा भी बना है। दूसरी ओर लगातार सातवें दिन भी नगर परिषद की ओर से कचरा उठान की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई जिसका खामियाजा शहरवासी भुगत रहे हैं।
बता दें कि विभिन्न मांगों को लेकर नगर परिषद के सफाई कर्मचारी 19 अक्तूबर बुधवार से हड़ताल पर हैं। त्योहारी सीजन में वैसे ही कचरे का दबाव बढ़ा हुआ है और ऐसे में प्रतिदिन शहर से करीब 30 टन कचरा निकल रहा है। इस लिहाज से पिछले करीब एक सप्ताह में शहर से 210 टन कचरा निकला है जिसका अब तक उठान नहीं हुआ है। हालांकि चेयरमैन और पार्षदों ने अपने स्तर पर एक दिन में दो शिफ्ट में अभियान चलकर करीब 10 टन कचरे का उठान करवाया था लेकिन इससे आगे मुहिम नहीं बढ़ पाई। दादरी शहर की अगर बात करें तो प्रतिदिन 20 टन कचरा निकलता है। नगर परिषद के 26 वाहन शहर के विभिन्न जगहों से कचरे का उठान कर डंपिंग यार्ड पर निस्तारित करते हैं। कचरा निस्तारण के लिए नगर परिषद के ये वाहन प्रतिदिन करीब 300 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं। पिछले 7 दिनों से सफाई कर्मचारी और चालक हड़ताल में शामिल होने से डोर-टू-डोर के साथ बाजारों से कचरा उठान सेवा प्रभावित है। वहीं, नगर परिषद अधिकारियों का तर्क है कि हड़ताल में शामिल कर्मचारियों के ड्यूटी पर लौटते ही शहर से कूड़े का उठान करवा दिया जाएगा।
दूसरी ओर हड़ताल में शामिल कर्मचारियों ने मंगलवार को भी नगर परिषद कार्यालय में धरना दिया। एसोसिएशन प्रधान सूरज ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर पूरे प्रदेश में सफाई कर्मी लामबंद हैं और इसकी बानगी वो हड़ताल में दिखा चुके हैं। उन्होंने बताया कि मांगों को लेकर कर्मचारी लामबंद हैं।
विज्ञापन
- यहां लगे कचरे के ढेर
रोहतक चौक, मातृ शिशु अस्पताल के सामने, बस स्टैंड रोड, पुराना डाकघर, रोहतक रोड, महेंद्रगढ़ चुंगी, पूर्ण मार्केट के पिछली तरफ, लोहारु रोड पर एमसी कॉलोनी के समीप, चंपापुरी, रोहतक फाटक, ढाणी फाटक आदि क्षेत्रों में कचरे के ढेर लगे हुए हैं।
- ये हैं सफाई कर्मचारियों की मांगें
- पार्कों और सार्वजनिक शौचालयों के रखरखाव का ठेका एजेंसी को न दिया जाए।
- कार्यालय में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों को फील्ड में उतारा जाए।
- प्राइवेट एजेंसी से डोर-टू-डोर कचरा उठान न करवाया जाए।
- करीब एक साल पहले हटाए गए 27 कर्मचारियों को बहाल किया जाए।
कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कचरा नहीं उठ पा रहा है। हम अपने स्तर पर वैकल्पिक व्यवस्था बनाने का प्रयास कर रहे हैं और जल्द ही शहर से कचरे का उठान करवा दिया जाएगा।
बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद