{"_id":"66f4aa00434c0bd04305c447","slug":"ganja-smugglar-arrested-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-123912-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बाइक सवार गिरफ्तार, 1.495 किग्रा. गांजा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बाइक सवार गिरफ्तार, 1.495 किग्रा. गांजा बरामद
Thu, 26 Sep 2024 05:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 26 Sep 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की भिवानी यूनिट ने आरोपी को पंचगांव से किया गिरफ्तार, हुई गांव का रहने वाला है आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की भिवानी यूनिट ने पंचगांव के समीप से मंगलवार रात एक बाइक सवार मादक पदार्थ तस्कर को काबू किया है।
आरोपी की पहचान बाढड़ा उपमंडल के हुई गांव निवासी धर्मबीर उर्फ टकरिया के रूप में हुई। उससे नारकोटिक्स टीम ने 1.495 किलोग्राम गांजा बरामद किया। बाढड़ा थाने में उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
निरीक्षक सुखपाल सिंह ने बताया कि नशीले पदार्थ की रोकथाम के लिए उप निरीक्षक तूफान सिंह अपनी टीम समेत पंचगांव बस अड्डे पर मौजूद थे। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि हुई निवासी धर्मबीर उर्फ टकरिया मादक पदार्थ बेचता है। कुछ देर बाद वह नशीला पदार्थ खरीदकर लाडावास माइनर से होकर अपने गांव हुई की तरफ जाएगा। अगर नाकेबंदी की जाए जो उसे मादक पदार्थ समेत दबोचा जा सकता है।
विज्ञापन
सूचना के आधार पर नारकोटिक्स टीम ने पंचगांव के श्मशान घाट के सामने लाडावास माइनर के पास नाकेबंदी कर दी। कुछ देर बाद वहां पहुंचे स्प्लेंडर सवार व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान हुई निवासी धर्मबीर के रूप में बताई। उसके पास मादक पदार्थ होने का संदेह होने के चलते राजपत्रित अधिकारी के तौर पर काराधान निरीक्षक मुकेश कुमार को बुलाया गया। उनकी मौजूदगी में आरोपी की तलाशी लेने पर गांजा बरामद हुआ।
- मुख्य सप्लायर तक पहुंचने का टीम करेगी प्रयास
निरीक्षक सुखपाल सिंह ने बताया कि धर्मबीर से गहनता से पूछताछ जारी है। टीम पता लगाने का प्रयास करेगी कि वह कहां से मादक पदार्थ खरीदकर लाया। इसे कहां देने वाला था।
फोटो 23
भिवानी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो टीम की गिरफ्त में मादक पदार्थ तस्कर। स्रोत : नारकोटिक्स टीम