फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Gang henchmen used to search for unemployed youth, used to cheat in the name of army recruitment

Charkhi Dadri News: बेरोजगार युवाओं को तलाशते थे गिरोह के गुर्गे, सेना भर्ती के नाम पर करते थे ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Gang henchmen used to search for unemployed youth, used to cheat in the name of army recruitment
 गिरोह सरगना आरोपी सुनील।
चरखी दादरी। सेना भर्ती के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह अपने गुर्गाें की मदद से बेरोजगार युवाओं की तलाश करता था। वारदात के बाद गिरोह गर्गाें को उनका हिस्सा देता था। हालांकि उनका हिस्सा कितना तय था और किन राज्यों में उनके कितने गुर्गे सक्रिय है, इसका खुलासा गिरोह सरगना सुनील की रिमांड अवधि पूरी होने पर ही हो सकेगा।
विज्ञापन

फिलहाल साइबर थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है। उसे आठ दिन के रिमांड पर लिया गया है। फिलहाल पुलिस उसके खुलासे की जानकारी देने से इंकार कर रही है, लेकिन उससे पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सुनील काफी रसूखदार है और बिहार राज्य में उसकी उसकी अच्छी पकड़ है। वहीं, पुलिस के अनुसार गिरोह ने वर्ष 2020 और 2021 में हरियाणा के अलावा उत्तर-प्रदेश, झारखंड, राजस्थान और बिहार के युवाओं को निशाना बनाया। हरियाणा में गिरोह द्वारा ठगे गए युवाओं की संख्या काफी है और चरखी दादरी पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी को अन्य जिलों की पुलिस भी पूछताछ के लिए अपने साथ ले जा सकती है। हालांकि इससे पहले दादरी पुलिस उससे कई राज उगलवा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन लेते थे रकम
गिरोह के विभिन्न राज्यों में गुर्गे सक्रिय थे और वो ही सेना भर्ती के बेरोजगार युवाओं की तलाश करते थे। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि नौकरी के बदले ज्यादातर रकम गिरोह में शामिल लोग ऑनलाइन लेते थे और इसकी बानगी दादरी जिले में वर्ष 2022 में दर्ज हुए मामले में भी देखने को मिल रही है।


एक साल से सुनील के पीछे लगी थी दादरी पुलिस
वर्ष 2022 में सदर थाने में ठगी का मामला दर्ज होने के बाद से ही गिरोह सरगना सुनील और उसके अन्य साथियों की दादरी पुलिस को तलाश थी। एक साल पहले भी दादरी पुलिस सुनील तक पहुंच गई थी, लेकिन वह भागने में कामयाब रहा था। इसके बाद मामले की जांच सदर थाना पुलिस की बजाय साइबर थाना पुलिस को साैंपी गई थी। पीएसआई विशाल की टीम ने केस पर गहनता से काम कर आरोपी को 1200 किलोमीटर की दूरी तय कर पकड़ लिया।


-------------------------------
फिलहाल आरोपी सुनील से पूछताछ जारी है। उसे आठ दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान उससे कई खुलासे होने की उम्मीद है।
-विशाल कुमार, पीएसआई एवं एसएचओ, साइबर थाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed