फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Free eye check up camp organized

साधन संपन्न व्यक्ति व जरूरतमंद इन्सान दोनों ही समाज का हिस्सा : सोमबीर

Tue, 09 Jan 2024 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 09 Jan 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Free eye check up camp organized
घसोला में आयोजित शिविर में मौजूद लोगों को संबोधित करते क्रशर एसोसिएशन प्रधान सोमबीर घसोला। 
चरखी दादरी। गांव घसोला के पंचायत घर में सोमवार को एक दिवसीय निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हरियाणा क्रशर एसोसिएशन प्रधान सोमबीर घसोला ने शिरकत की। ग्रामीणों ने फूल माला व पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि साधन संपन्न व्यक्ति व जरूरतमंद इन्सान दोनों ही समाज का हिस्सा है।
विज्ञापन

वहीं, शिविर में बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद प्रमुख मनदीप डालावास, उप जिला प्रमुख प्रतिनिधि सोनू साहुवास व भिवानी केंद्रीय बैंक चेयरमैन सुधीर चांदवास ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला पार्षद श्यामलाल, अशोक कादमा, सुनील हड़ौदी व सुभाष मान मौजूद रहे।
विज्ञापन

क्रशर एसोसिएशन प्रधान सोमबीर घसोला ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी सभ्य समाज की सबसे बड़ी पहचान एक दूसरे के सुख व दुख को साझा करना है। साधन संपन्न व्यक्ति और जरूरतमंद इंसान दोनों ही समाज का हिस्सा है। जरूरतमंद व्यक्ति के उत्थान के बिना हम कभी भी पूर्ण समाज का निर्माण नहीं कर सकते हैं। इसी उद्देश्य को लेकर हरियाणा माइनिंग क्रशर एसोसिएशन के बैनर तले लगातार चिकित्सा कैंप व अन्य मुहिम आयोजित की जा रही हैं। गुरुग्राम की चिकित्सक टीम ने 900 से अधिक ग्रामीणों की नेत्र जांच की और 897 लोगों चश्मे वितरित किए गए। साथ ही आंखों के ऑपरेशन के लिए 127 रोगियों का चयन किया गया। सोमबीर घसौला ने ग्रामीणों की मांग पर पंचायत घर व स्टेडियम में हाल निर्माण और स्ट्रीट लाइटें लगवाने में मदद करने का भरोसा दिया। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि धर्मबीर, रणबीर, बलबीर, रामचंद्र, अजीत व सुरेश, पंच जुगबीर, रणबीर सिंह डागर, रघबीर व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed