फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   fraud woman arrested

Charkhi Dadri News: सेना में भर्ती कराने के नाम पर पैसे ऐंठने के मामले में महिला गिरफ्तार

Fri, 30 Aug 2024 04:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 30 Aug 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
fraud woman arrested
एक आरोपी पहले ही कर लिया गया है गिरफ्तार, बेरोजगार युवकों को बनाते थे निशाना
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। राजस्थान निवासी युवकों से सेना में भर्ती करवाने के नाम पर पैसे ऐंठने के मामले में पुलिस ने एक महिला आरोपी को करोल बाग से गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान गुरजीत कौर उर्फ गगन के रूप में हुई है। वीरवार को पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के भालोट निवासी अमन ने बताया कि वह गांव मानकावास में महालक्ष्मी क्रशर पर मशीनों की देखभाल का काम करता है। उसकी गांव समसपुर निवासी नीरज से जान-पहचान थी। दो जुलाई 2021 को वह नीरज के पास गया हुआ था।
विज्ञापन

नीरज ने बताया कि उसकी सुनील, गुरजीत कौर उर्फ गगन, मिश्रा, गुरदीप से जान-पहचान है। ये रुपये लेकर सरकारी नौकरी दिलवाने का काम करते हैं। कुछ दिन बाद नीरज ने बताया कि आर्मी कैंट दानापुर, पटना बिहार में सेना की भर्ती चल रही है। सुनील छह लाख रुपये में आर्मी में जनरल ड्यूटी सिपाही व क्लर्क भर्ती करवा सकता है। वह मेस में आठ लाख रुपये में स्टोरकीपर या क्लर्क की भर्ती करवा सकता है। इसमें दो लाख रुपये शुरुआत में, 1.5 लाख रुपये मेरिट सूची जारी होने व बाकी 2.5 लाख रुपये नियुक्तिपत्र जारी होने पर देने होंगे। अमन उसके झांसे में आ गया और जुलाई 2021 को 2 लाख रुपये नीरज के खाते में भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में अमन और नीरज दोनों दानापुर बिहार में गए। वहां कैंट में दो व्यक्तियों ने उनके फार्म भरे और मेडिकल परीक्षण किया। बाद में सुनील ने नीरज के फोन पर एक मेरिट सूची भेजी। सूची लगते ही 1.5 लाख रुपये नीरज को दे दिए गए। इसके 15 दिन बाद डाक से नियुक्ति पत्र मिला। इसमें दानापुर सेना कैंट में जीडी पद पर ट्रेनिंग की जानकारी अंकित थी। इस पर कमांडेंट दानापुर की मुहर लगी हुई थी।

जब अमन ने अपने परिचितों से पूछा तो नियुक्तिपत्र फर्जी मिला। गत छह नवंबर को साइबर अपराध थाना एसआई विशाल की टीम ने इस मामले के एक आरोपी पटना निवासी सुनील कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब टीम ने आरोपी महिला गुरजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस महिला को दो दिन के रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed