{"_id":"67ead2f38bff8a6ed40f9e25","slug":"fraud-on-the-name-of-brother-accident-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-134414-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: आपके भाई का एक्सीडेंट हो गया है, जल्दी 90 हजार रुपये भेजो...कहकर युवक को लगाई चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: आपके भाई का एक्सीडेंट हो गया है, जल्दी 90 हजार रुपये भेजो...कहकर युवक को लगाई चपत
Mon, 31 Mar 2025 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 31 Mar 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
-झज्जर घाटी क्षेत्र निवासी युवक से की गई थी ठगी, साइबर थाना पुलिस ने शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। मैं आपका रिश्तेदार बोल रहा हूं। आपके भाई का रोड पर एक्सीडेंट हो गया है। अभी वह अस्पताल में भर्ती हैं। 90 हजार रुपये की आवश्यकता है। जल्दी रुपये भेजो....। ये बातें ठग ने शहर की झज्जर घाटी क्षेत्र निवासी युवक को चपत लगाने से पहले कहीं। अब पीड़ित ने साइबर पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है। इसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पंकज ने बताया कि वह शहर की झज्जर घाटी का निवासी है। प्राइवेट नौकरी करता है। 24 मार्च को उसके पास एक कॉल आई। इसमें आरोपी ने कहा कि मैं आपका रिश्तेदार बोल रहा हूं। आपके भाई का रोड पर एक्सीडेंट हो गया है। अभी वह अस्पताल में भर्ती हैं। 90 हजार रुपये की आवश्यकता है। जल्दी रुपये भेजो....। भाई की जान जोखिम में देखकर उसने बिना किसी जांच-परख के गूगल पे से 90 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन आरोपी के पास क्यूआर कोड से कर दी।
शाम को वह घर पहुंचा तो उसने परिजनों से घटना के बारे में बात की। परिजनों ने बताया कि उसके भाई के साथ ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। बाद में उसे ठगी का पता चला। तब उसने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई। अब उसने पुलिस से रुपये बरामद कराने की मांग की है।