{"_id":"5f0dd8a58ebc3e63865e2ee9","slug":"fraud-highwa-dumper-case-charkhi-dadri-news-charkhidadri-news-rtk564012135","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे डंपर का रजिस्ट्रेशन नंबर लिखवाकर क्रशर जोन में चलाया खुद का डंपर, काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे डंपर का रजिस्ट्रेशन नंबर लिखवाकर क्रशर जोन में चलाया खुद का डंपर, काबू
विज्ञापन
सदर थाने के बाहर खड़ा जब्त किया गया डंपर।
- फोटो : CharkhiDadri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत निवासी एक व्यक्ति के डंपर के रजिस्ट्रेशन नंबर का दूसरे वाहन पर प्रयोग करने का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा एक सड़क दुर्घटना के बाद हुआ। सड़क दुर्घटना की एफआईआर दर्ज होने पर डंपर मालिक थाने में पहुंचा तो गड़बड़ी समझ में आई। इसके बाद डंपर मालिक ने अपने स्तर पर आरोपी का पता लगाकर उसका डंपर पुलिस को पकड़वा दिया। पुलिस ने आरोपी का डंपर भी बरामद कर लिया है और इस पर सोनीपत निवासी व्यक्ति के डंपर का रजिस्ट्रेशन नंबर लिखा था। पुलिस द्वारा जब्त किया गया डंपर रोहतक के बसंतपुरा गांव निवासी अजय हुड्डा का बताया जा रहा है।
सोनीपत निवासी सुरेंद्र ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका हाईवा डंपर कुंडली, सोनीपत, दिल्ली, नोएडा व गाजियाबाद रूट पर ही चलता है। उसे दादरी पुलिस से सूचना मिली कि उसके हाईवा डंपर रजिस्ट्रेशन नंबर एचआर-69सी-6411 ने सांवड़ निवासी विकास की गाड़ी को टक्कर मारी है। सुरेंद्र ने बताया कि वह थाने पहुंचा और उसने पुलिस को बताया कि उसका हाईवा डंपर चार जुलाई को दादरी की तरफ आया ही नहीं। साथ ही डंपर मालिक ने बताया कि हो सकता है कोई उसके डंपर के रजिस्ट्रेशन नंबर का दुरुपयोग कर रहा हो। सुरेंद्र ने बताया कि वह माइनिंग ऑफिस पहुंचा तो उसे पता चला कि एचआर-69सी-6411 डंपर खेड़ी बत्तर पहाड़ जोन में लोड हुआ है। इसके बाद जब वो खेड़ी बत्तर क्रशर जोन पहुंचा तो वहां इस रजिस्ट्रेशन नंबर का हाईवा डंपर खड़ा नजर आया।
कलियाणा पेट्रोल पंप पर पकड़वाया ट्रक
शिकायतकर्ता सुरेंद्र ने खेड़ी बत्तर क्रशर जोन से स्कोर्पियो गाड़ी के जरिये डंपर का पीछा किया। चालक ने कलियाणा पेट्रोल पंप के समीप जाकर डंपर रोक लिया। सुरेंद्र ने जब चालक से पूछताछ की तो उसने बताया कि डंपर बसंतपुरा निवासी अजय हुड्डा का है और वो चालक है। इसके बाद सुरेंद्र ने सदर थाना पुलिस को भी मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन
डंपर को हमने जब्त कर लिया है और इस संबंध में आरोपी के खिलाफ धारा 279, 337, 427 और 420 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
- नरेंद्र दहिया, सदर थाना प्रभारी