{"_id":"5f2064328ebc3e63ad47e558","slug":"fraud-chit-fund-fraud-crime-case-file-charkhi-dadri-news-charkhidadri-news-rtk5662129142","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिट फंड कंपनी बनाकर सात महीने में रकम डेढ़ गुना करने का लालच दे ठगे 4.25 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिट फंड कंपनी बनाकर सात महीने में रकम डेढ़ गुना करने का लालच दे ठगे 4.25 करोड़
विज्ञापन
पंजाब के फिरोजपुर जिले की एक चिट एंड फंड कंपनी की आड़ में चरखी दादरी के करीब 30 लोगों से चार करोड़ 25 लाख रुपयेेे ठगने का मामला सामने आया है। आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद सिटी थाना पुलिस ने सात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। चार आरोपी एक ही परिवार के हैं और इनमें दंपती समेत बेटा और बेटी भी शामिल हैं। आरोपियों ने सात माह में रकम डेढ़ गुना करने का लालच देकर ठगी की है।
अहम बात यह है कि चार माह (नवंबर 2018 से मार्च 2019) के अंदर आरोपियों ने साढ़े चार करोड़ रुपये लिए थे, जिनमें से 25 लाख लौटा दिए। फिलहाल आरोपियों के बारे में पता नहीं चल पाया है। फिरोजपुर जिले की चंगाली जदीद तहसील के गांव बस्ती खतरियावाली में कंपनी की मुख्य ब्रांच है। हरियाणा के जींद के अलावा राजस्थान में भी चिट एंड फंड कंपनी की ब्रांच बताई जा रही है।
गत 16 सितंबर 2019 को दादरी के वार्ड-17 मथुरी घाटी निवासी सुरेंद्र ने एसपी कार्यालय में धोखाधड़ी करने की शिकायत सौंपी थी। एसपी ने इसकी जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंपी थी। जांच प्रक्रिया पूरी होने में करीब दस माह का समय लगा और अब सिटी थाना पुलिस ने बस्ती खतरियावाली गांव निवासी एवं स्योर गेन सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड चिट एंड फंड कंपनी के एमडी मंगतराम सैनी, पत्नी मंजीत कौर, बेटे करण सैनी, बेटी दीप्ति समेत मनोज लांबा, चंद्रप्रकाश व अनूप गढ़वाल के खिलाफ धोखाधड़ी करने का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जींद के अलेवा और चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में भी है ब्रांच
शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी अपने घर और कार्यालय से गायब हैं। हरियाणा में जींद जिले के अलेवा गांव और चंडीगढ़ के सीआई सेक्टर 26 में कंपनी की ब्रांच है। कंपनी के मालिक या अन्य आरोपियों का इन ब्रांच में तैनात कर्मचारियों का भी अता-पता नहीं है।
सूअर खरीदकर मुनाफा कमाने का दिया झांसा
शिकायतकर्ता सुरेंद्र के अनुसार आरोपी उनसे नगदी लेने दादरी भी आया था। इसके अलावा कंपनी के खातों में दादरी बैंक के जरिये नगदी भी डाली गई है। सुरेंद्र ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें झांसा दिया था कि उनके रुपयों से सूअर खरीदेंगे और कुछ दिन बाद महंगे दाम पर बेचकर अच्छा मुनाफा कमाएंगे।
आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद इस संबंध में सात लोगों के खिलाफ धारा 406 और 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। सवा चार करोड़ रुपये करीब 30 लोगों के बताए जा रहे हैं, बाकी अब हम अपने स्तर पर भी जांच करेंगे।
- तेलूराम, सिटी थाना प्रभारी