फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Fraud: 30 thousand rupees withdrawn from the account through three transactions

ठगी ः तीन ट्रांजेक्शन के जरिये खाते से निकाले 30 हजार रुपये

Fri, 07 May 2021 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Fraud: 30 thousand rupees withdrawn from the account through three transactions
चरखी दादरी। ऑनलाइन पिज्जा डिलिवरी के लिए मोबाइल पर आए एक लिंक को ओपन करने पर एक व्यक्ति के खाते से 30 हजार की नकदी निकाल ली। यह नकदी तीन ट्रांजेक्शन के जरिये निकाली गई है। पीड़ित की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 409 और 420 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में वार्ड-17 निवासी नेत्रपाल ने बताया कि बुधवार को उसने पिज्जा मंगवाने के लिए 98839-23755 पर कॉल की थी। उसनेे जब पिज्जा ऑर्डर करना चाहा तो फोन उठाने वाले शख्स ने कहा कि लॉकडाउन के चलते होम डिलिवरी के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। फोन उठाने वाले शख्स ने नेत्रपाल से कहा कि वो उसके नंबर पर एक लिंक भेजेगा और उस पर क्लिक कर अपना रजिस्ट्रेशन करवा दे। कुछ देर बाद ही उक्त नंबर से उसके फोन पर एक लिंक आया। उसने लिंक ओपन कर अपना एटीएम कार्ड नंबर उसमें भर दिया और इसके तुरंत बाद उसके खाते से 9999 रुपये कट गए। पीड़ित ने बताया कि वह कुछ समझा पाता इससे पहले ही हैकर्स ने उसके खाते से दस दस हजार रुपये की दो और ट्रांजेक्शन कर दीं। नेत्रपाल ने सिटी थाना पुलिस को शिकायत देकर रुपयों की बरामदगी और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed