फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Four shops caught fire due to short circuit, loss of lakhs

Charkhi Dadri News: शॉर्टसर्किट से चार दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान

Mon, 10 Apr 2023 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 10 Apr 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Four shops caught fire due to short circuit, loss of lakhs
पुराना अस्पताल रोड स्थित दुकान में लगी आग।
चरखी दादरी। शहर के पुराना सिविल अस्पताल के समीप चार दुकानों में शनिवार रात आग लग गई। आग से चारों दुकानों में रखा लाखों का सामान जल गया। रविवार दोपहर मालिकों ने नुकसान का आकलन कर प्रशासन को सूचित किया। उन्होंने बताया कि आग का कारण शॉर्टसर्किट है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार रात 12 बजे पुराने अस्पताल के पास स्थित चार दुकानों में शॉर्टसर्किट से आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम और दुकान मालिक घटनास्थल पर पहुंचे। दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के लिए एक गाड़ी भिवानी से भी बुलाई गई। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की चार गाड़ियों को सात फेरे लगाने पड़े। आग से जेपी टूल्स, जगदम्बे इलेक्ट्रॉनिक्स, दक्ष अचार स्टोर और श्रीराम सरल केंद्र में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

- चारों दुकानों तक यूं पहुंची आग की लपटें
बताया जा रहा है कि पहले शॉर्टसर्किट होने से अचार की दुकान में आग लगी। इसके बाद आग की लपटें सरल केंद्र तक पहुंची। फिर आग फैलकर जगदम्बे इलेक्ट्रॉनिक्स और अंत में जेपी टूल्स तक पहुंची। रात करीब 12 बजे एक शख्स ने आग देखकर इसकी सूचना समीप स्थित शराब ठेका में दी और फिर दमकल विभाग, पुलिस व दुकानों के मालिकों को फोन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिये...किस दुकान में क्या हुआ नुकसान
केस:1- लाखों रुपये का अचार और फर्नीचर जला
हांसी निवासी सतपाल ने बताया कि वो शहर के पुराना बस स्टैंड रोड पर दक्ष अचार स्टोर चलाता है। शनिवार रात 12 बजे उसे दुकान में आग लगने का पता चला। जब तक आग बुझाई जाती तब तक सारा अचार और दुकान का फर्नीचर जलकर नष्ट हो चुका था। घटना में उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ।
केस:2- कृषि उपकरण समेत 1200 कैंची और 400 ट्रिमर हुए खराब
जेपी टूल्स में भी आग लगने से लाखों रुपये का सामान जल गया। दुकान मालिक शहर निवासी बिजेंद्र ने बताया कि जब वो मौके पर पहुंचा तो दुकान आग की लपटों से घिरी हुई थी। आग से दुकान में रखी 1200 कैंची, 400 ट्रिमर और कृषि उपकरण खराब हो गए। उसने बताया कि ग्राहकों का काफी सामान उसके पास था।
केस:3- सरल केंद्र में रखे इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण आग से हुए नष्ट
शहर निवासी मोहन पुराना अस्पताल रोड पर श्रीराम नामक सरल केंद्र चलाता है। आग लगने से यहां भी काफी नुकसान हुआ है। मोहन ने बताया कि उसने सामान का जायजा लिया तो चार कंप्यूटर सेट, चार लैपटॉप, स्टेशनरी, इनवर्टर-बैटरी और दुकान का फर्नीचर जले मिले। उसे आगजनी से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
केस:4- दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम चढ़े आग की भेंट
इन तीन दुकानों के समीप ही जगदम्बे इलेक्ट्रॉनिक्स केंद्र है। शनिवार रात तीन दुकानों में लगी आग यहां भी पहुंच गई। शहर निवासी एवं दुकान मालिक शशि वर्मा ने बताया कि आग की लपटों में दुकान में रखे फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एलईडी और एसी जल गए। उसने बताया कि वो खराब इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों को ठीक करता है।

- मौत का कारण भी बन चुका है शॉर्टसर्किट, गत माह हुई थी दो घटनाएं
पिछले माह 16 मार्च को गांव मिर्च स्थित एक घर में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई थी। उस दौरान घर में मौजूद बुजुर्ग महिला भतेरी देवी की दम घुटने से मौत हो गई थी। वहीं, आग में घर में रखा सामान जल गया था जबकि दीवारों, छतों व बिजली फिटिंग को भी नुकसान पहुंचा था। वहीं, 18 मार्च को मिसरी गांव निवासी एक व्यक्ति के मकान में शॉर्टसर्किट से आग लगी थी और उसमें भी सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed