{"_id":"69cff808d6c43bcae40daa71","slug":"four-rajiv-gandhi-stadiums-are-being-renovated-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-153464-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: चार राजीव गांधी स्टेडियम को किया जा रहा दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: चार राजीव गांधी स्टेडियम को किया जा रहा दुरुस्त
Fri, 03 Apr 2026 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 03 Apr 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
गांव छपार की कडंम घोषित की हुई बिल्डिंग।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले में खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में विभाग ने कदम तेज कर दिए हैं। जिले के चार राजीव गांधी खेल स्टेडियमों को दुरुस्त करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इन स्टेडियमों में भवनों की मरम्मत, रनिंग ट्रैक को सुधारने और शौचालयों की स्थिति बेहतर करने का काम किया जा रहा है, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
स्टेडियम को किया जा रहा दुरुस्त
जिले के गांव मकड़ाना, चांदवास, झोझूकलां और अचीना स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियमों में इन दिनों मरम्मत कार्य तेजी से चल रहा है। लंबे समय से इन स्टेडियमों में बुनियादी सुविधाओं की कमी महसूस की जा रही थी। कहीं ट्रैक खराब हो चुके थे तो कहीं भवनों की हालत जर्जर हो चुकी थी। इसके अलावा शौचालयों की स्थिति भी संतोषजनक नहीं थी जिससे खिलाड़ियों और ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ती थी।
ट्रैक, बिल्डिंग व शौचालयों को किया जा रहा ठीक
अब इन सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग की ओर से व्यापक स्तर पर सुधार कार्य शुरू किया गया है। स्टेडियमों के ट्रैक को समतल और मजबूत बनाया जा रहा है ताकि खिलाड़ी बेहतर अभ्यास कर सकें। वहीं भवनों की मरम्मत कर उन्हें उपयोग के योग्य बनाया जा रहा है। साफ-सफाई और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए शौचालयों को भी ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन
छपार की बिल्डिंग जर्जर घोषित
छपार गांव स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम की स्थिति अन्य स्टेडियमों से काफी खराब पाई गई है। इसके बाद यहां की बिल्डिंग को जर्जर घोषित कर दिया है। विभाग की ओर से पुराने भवन को गिराने के लिए पत्र भेजा गया है। भवन को तोड़ने के बाद नए सिरे से रिवाइज्ड एस्टीमेट तैयार किया जाएगा ताकि आधुनिक सुविधाओं से लैस नया भवन बनाया जा सके।
वर्सन:
कार्यों के पूरा होने के बाद खिलाड़ियों को बेहतर माहौल मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। सरकार का उद्देश्य है कि गांव स्तर पर भी खिलाड़ियों को शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं जिससे प्रतिभाएं निखरकर सामने आ सकें। - विष्णु भगवान, जिला खेल अधिकार, दादरी।