फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Four accused have been sent to jail in the firing case, which took place on July 26 at the house of a resident of Birhikalna.

Charkhi Dadri News: फायरिंग मामले में चार आरोपियों को जेल भेजा, 26 जुलाई को बिरहीकलां निवासी युवक के मकान पर की थी फायरिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Four accused have been sent to jail in the firing case, which took place on July 26 at the house of a resident of Birhikalna.
चरखी दादरी। मारपीट करने के दो दिन बाद बिरहीकलां निवासी युवक के मकान पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। बुधवार को सीआईए स्टाफ से एएसआई जगजीत सिंह की टीम ने आरोपी रवि उर्फ घिल्लू, सोनू उर्फ सोंटी, बंटी व मनीष को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 26 जुलाई को बिरहीकलां निवासी राजेश ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसके घर पर किसी ने गोली चलाई है। पुलिस ने मौके से चार खोल बरामद किए थे। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया गया कि 24 जुलाई को उसके भाई का लड़का प्रवेश कुमार अपने किसी काम से दादरी गया था। वहां पर सोनू उर्फ सोंटी, रवि उर्फ घिल्लू व मोनू ने उसके साथ मारपीट की। प्रवेश ने मारपीट की शिकायत दादरी बस अड्डा पुलिस चौकी में दी और घर आकर परिजनों को बताया।
विज्ञापन

इसके बाद 26 जुलाई को अलसुबह करीब 4 बजे बाइक व एक कार में सवार होकर सोनू उर्फ सोंटी, मनीष, रवि उर्फ घिल्लू, मनीष उर्फ बइया, बंटी व मोनू तिवाला ने उनके मकान पर गोलियां चलाईं। इसके बाद गांव के व्हाट्सएप ग्रुप पर मनीष ने जान मारने की धमकी भरा वीडियो वायरल किया। इस बारे में पुलिस को अवगत कराया। बुधवार को अदालत ने फायरिंग मामले के चार आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed