{"_id":"6a971cb9fab6ff73020fe287","slug":"four-accused-arrested-in-connection-with-the-assault-on-a-young-man-at-heera-chowk-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-159817-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: हीरा चौक पर युवक से मारपीट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: हीरा चौक पर युवक से मारपीट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
Wed, 02 Sep 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
हीरा चौक से युवकों को निकालते पैदल लेजाते हुए पुलिस।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। हीरा चौक पर एक युवक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने के मामले में थाना शहर दादरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी यश वार्ड 14 हीरा चौक, परमवीर उर्फ कालिया वार्ड 10 हीरा चौक, युधिष्ठिर उर्फ मंगु निवासी छोटी बाजारी और अक्षव निवासी वार्ड नंबर 13 हीरा चौक के रहने वाले हैं। पुलिस ने मंगलवार को हीरा चौक पर चारों युवकों को पैदल घुमाया।
पुलिस प्रवक्ता योगेश के अनुसार 31 अगस्त को रविकांत निवासी वार्ड नंबर 14 हीरा चौक ने शिकायत दी थी कि करीब 8 माह पहले उसकी पत्नी रीना का उसके बड़े भाई की पत्नी अनिता के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद उसके भाई का बेटा यश उससे रंजिश रखने लगा और कई बार उसे सबक सिखाने की धमकी दे चुका था।
शिकायत के अनुसार 31 अगस्त को दोपहर करीब दो बजे रविकांत हीरा चौक पर दुकान से सामान लेने पहुंचा था। इसी दौरान यश, युधिष्ठिर उर्फ मंगु, परमवीर उर्फ कालिया समेत अन्य युवक डंडे लेकर वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उसे घसीटकर चौक की तरफ ले जाकर लाठी-डंडों, लात-घूंसों से पीटा। लोगों की भीड़ जुटने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। राहगीरों ने घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर थाना शहर दादरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल का रुक्का व मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त की। शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मंगलवार को जांच अधिकारी एसआई सुरेंद्र सिंह ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को रावलधी फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगामी जांच जारी है।