फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Former Chief Minister Manohar Lal and former Deputy Chief Minister Dushyant Chautala reached Dadri

Haryana: मंत्री मनोहर लाल व पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पहुंचे दादरी, पूर्व मंत्री के निधन पर जताया शोक

Fri, 07 Mar 2025 02:02 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 07 Mar 2025 02:02 PM IST
सार

मनोहर लाल ने अपने हाथ से शोक संदेश लिखकर पूर्व मंत्री के बेटे सुनील सांगवान को दिया। वहीं, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सतपाल सांगवान के साफ छवि और विकासपरक सोच रखने वाले नेता थे।

विज्ञापन
Former Chief Minister Manohar Lal and former Deputy Chief Minister Dushyant Chautala reached Dadri
केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शुक्रवार को पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के निधन पर शोक जताने दादरी पहुंचे। मनोहर लाल हेलीकॉप्टर से जबकि दुष्यंत चौटाला वाया रोड दादरी आए और शहर के लोहारू रोड स्थित विधायक सुनील सांगवान के आवास पर पहुंचकर उनके दिवगंत पिता को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन




मनोहर लाल ने कहा कि सतपाल सांगवान बड़े सुलझे हुए नेता थे और इनके निधन से बड़ी क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि सतपाल सांगवान ने हमेशा जनता के हित में काम किया और दादरी के विकास को गति देने के लिए ही वो भाजपा में शामिल हुए और बेटे सुनील सांगवान को पहले ही विधानसभा चुनाव में जीत दिलाई। सतपाल सांगवान के जो सपने अधूरे रह गए, उन्हें उनके बेटे एवं दादरी हलके से विधायक सुनील सांगवान की मार्फत पूरा कराया जाएगा।  
विज्ञापन


मनोहर लाल ने अपने हाथ से शोक संदेश लिखकर पूर्व मंत्री के बेटे सुनील सांगवान को दिया। वहीं, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सतपाल सांगवान के साफ छवि और विकासपरक सोच रखने वाले नेता थे। उनके निधन से न केवल दादरी हलके बल्कि पूरे प्रदेश को क्षति पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed