{"_id":"690fa0cc6e83cba9930f2f7c","slug":"former-chairmans-brother-injured-in-a-road-accident-dies-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-147282-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सड़क दुर्घटना में घायल पूर्व चेयरमैन के भाई ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सड़क दुर्घटना में घायल पूर्व चेयरमैन के भाई ने तोड़ा दम
Sun, 09 Nov 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 09 Nov 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
बाढड़ा। बाढड़ा कस्बे में शुक्रवार सुबह सड़क दुर्घटना में घायल हुए आनंद कुमार की पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान मौत हो गई। वे पूर्व चेयरमैन भल्ले राम के बड़े भाई थे। शनिवार को गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
पंचायत समिति के पूर्व चेयरमैन विकास उर्फ भल्ले राम के बड़े भाई आनंद कुमार शुक्रवार को ढिगावा मंडी रोड पर एक वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन उनको उपचार के लिए पहले सीएचसी गोपी व फिर पीजीआई रोहतक ले गए, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में कांग्रेसी नेता जगत सिंह बाढड़ा, कर्मबीर नांधा, सरपंच राजेश श्योराण, पूर्व सरपंच बिजेंद्र ढिल्लू, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुदंरपाल, पूर्व अध्यक्ष संदीप सिंटी बाढड़ा, हवासिंह, मा. बजरंग सिंटी आदि ने पहुंच कर शोक जताया है।