फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Forest Employees' Union comes out in support of municipal and fire department staff.

Charkhi Dadri News: नगरपालिका व अग्निशमन कर्मचारियों के समर्थन में उतरा वन कर्मचारी संघ

Sat, 29 Aug 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 29 Aug 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Forest Employees' Union comes out in support of municipal and fire department staff.
बाढड़ा। वन कर्मचारी संघ हरियाणा ने नगरपालिका और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया है। संघ ने घोषणा की है कि वन विभाग के सैकड़ों कर्मचारी 1 सितंबर से फरीदाबाद में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री के पड़ाव में भाग लेंगे। वे मंत्री के इस्तीफे की मांग करेंगे।
विज्ञापन

संघ नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार राजसत्ता, पुलिस बल और बेरोजगारी के दबाव से हड़ताल विफल करना चाहती है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और जनता की एकजुटता से सरकार के मंसूबे सफल नहीं होंगे।
विज्ञापन

वन कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रधान प्रविंद्र गुलिया, महासचिव विक्रांत दांगी, उपमहासचिव हरेंद्र, कोषाध्यक्ष सचिन मलिक और सचिव अमित बुमरा ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी की। उन्होंने बताया कि नगर परिषद और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी 6 अगस्त से हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे शहरों और कस्बों में कूड़े के ढेर लगे हैं। कूड़ा सड़ने से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ रहा है। धूल और रेत से आंखों तथा सांस संबंधी समस्याएं भी बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed