फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Forest department will plant 4.50 lakh saplings in monsoon, waiting for first rain

मानसून में 4.50 लाख पौध लगाएगा वन विभाग, पहली बारिश का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Forest department will plant 4.50 lakh saplings in monsoon, waiting for first rain
शहर के लोहारु रोड फोरलेन डिवाइडर पर लगे पौधे। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। मानसून सीजन शुरू होते ही वन विभाग ने पौधरोपण अभियान की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार जिले के विभिन्न भागों में साढ़े चार लाख पौध लगाई जाएंगी। ये पौध वन विभाग ने अपनी नर्सरियों में तैयार की हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पौधरोपण के साथ वितरण कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

दादरी जिला वन अधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि उपायुक्त श्यामलाल पूनिया की देखरेख में वन विभाग इस बार मानसून सीजन में साढ़े चार लाख पौधे लगाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए गड्ढे खोदने का कार्य आरंभ कर दिया गया है। बरसात आते ही दो-तीन दिन में पौधरोपण शुरू कर दिया जाएगा। जिला वन अधिकारी दिलीप सिंह ने कहा कि पौधे लगाने के बाद उनकी देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है। एक पौधा वृक्ष बनकर आदमी को लाखों रुपयों की ऑक्सीजन निशुल्क देता है। इसलिए वृक्षों की महत्ता को कभी कम नहीं आंकना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण और बढ़ते तापमान को देखते हुए हमारे आसपास हरियाली का होना बहुत जरूरी है। वनों के विकास से ही मानव का विकास हो सकता है। प्रकृति और मानव जीवन साथ-साथ चलता है। इसलिए वनों को संभाल कर रखना जरूरी है। उन्होंने बताया कि 2.5 लाख पौधे वन विभाग की ओर से लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

- 40 हजार पौधे स्कूल में तो 75 हजार लगाए जाएंगे गांवों में
जिले के सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में चालीस हजार पौधे पौधागिरी अभियान के तहत निशुल्क दिए जाएंगे। विद्यालय प्रांगण में बच्चे पौधे लगा सकते हैं। जलशक्ति अभियान के अंतर्गत 75 हजार पौधे गांवों में बांटे जाने हैं और 75 हजार पौधे आम नागरिक वन विभाग की नर्सरियों से निशुल्क ले जा सकते हैं। ये नर्सरी कपूरी जलघर, बरसाना पंप हाउस, बिंद्राबन, सांजरवास नहर, बाढड़ा और नीमड़-बडेसरा में स्थापित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इन प्रजातियों की लगाई जाएंगी पौध
जिले में मुख्यत: शीशम, जामुन, नीम, हरी पापड़ी, शहतूत, बेलपत्र, बड़, पीपल, पिलखन, कचनार व सीरस प्रजाति की पौध लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed