फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Forest department will give saplings free of cost

Charkhi Dadri News: वन विभाग निशुल्क देगा पौधे, संस्थाओं से मांगे आवेदन

Sat, 04 May 2024 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 04 May 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
Forest department will give saplings free of cost
चरखी दादरी। जिले को हरा भरा व प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए वन विभाग ने पौधरोपण करने वाली सामाजिक संस्थाओं से आवेदन मांगे गए हैं। पौधरोपण करने वाली कोई भी सामाजिक संस्था जरूरत अनुसार पौधों की मांग रख सकती है। वन विभाग निशुल्क पौधे देने के साथ ही नियमों के अनुसार पौधों की देखभाल भी स्वयं वहन करेगा, ताकि जिले को हरा भरा बनाने के अलावा लोगों में प्राणवायु का संचार हो सकें।
विज्ञापन

आगामी सत्र के लिए जिला वन विभाग ने जिले भर की पंचायतों, सामाजिक संस्थाओं और किसानों से पौधरोपण करने के लिए आवेदन मांगे हैं, ताकि वन विभाग जरूरत के अनुसार पौधों को तैयार करवा सके। वन विभाग कार्यालय में कोई भी सामाजिक संस्थान आवेदन दे सकते हैं। वन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि जिले में जितनी भी हरियाली होगी, जिला उतना ही खुशहाल होगा। उन्होंने बताया कि लगातार बढ़ती आबादी के साथ वन क्षेत्र भी कम होता जा रहा है। जिसके कारण वातावरण पर प्रतिकूल असर पड़ने से विभिन्न रोग पनप रहे हैं। उन्होंने कहा कि वन विभाग स्कूलों, पंचायतों की खाली पड़ी जगह पर पौधरोपण के लिए सरकार व गैर सरकारी संस्थाओं के अलावा जिले का आम आदमी अपना आवेदन देकर पौधे प्राप्त कर सकता है। वन विभाग पौधे लगाने के साथ परिपक्व होने के बाद ही भू मालिक को सौंपे जाएगें।
विज्ञापन



इन पौधों से दिन रात मिलती है ऑक्सीजन
पीपल, नीम, अरिका, एंलोवीरा, तुलसी, वाइल्ड जरबेरा, सेक्टस क्रिसमस, मनी प्लांट आदि के पौधे दिन रात ऑक्सीजन देकर हमारे जीवन में अहम भूमिका निभा रहे हैं। पेड़-पौधों के महत्व को देखते हुए आम आदमी अपने जीवन में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगा कर उनकी देखभाल करना जरूरी है, ताकि लोगों को जीवन बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन





जिले भर से कोई भी इच्छुक संस्थान समय से पहले जरूरत अनुसार पौधों की डिमांड लिख कर आवेदन कार्यालय में भेज सकता है। लोगों को पर्याप्त मात्रा में पौधे मिल सके, जिससे जिला हराभरा व खुशहाल हो सके। - हेमंत कुमार, वन विभाग जिला रेंज अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed