{"_id":"68fd2f9b78ff14fde50c2766","slug":"food-safety-team-taken-samples-from-shops-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-146643-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने चार दुकानों से लिए सात नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने चार दुकानों से लिए सात नमूने
Sun, 26 Oct 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दिवाली पर दुकानों में बचीं मिठाइयां ग्राहकों तक न पहुंचें और लोगों को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध हों, इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग जिले में एक बार फिर सक्रिय हो गया है।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को दादरी शहर के अलग-अलग हिस्सों में स्थित चार दुकानों पर छापा मारा। इनमें तीन मिष्ठान भंडारों तथा एक किराना स्टोर शामिल हैं। टीम ने चारों प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के सात नमूने लिए। वहीं, दो दुकानों में खराब हालत में मिली चासनी व अन्य मिठाइयों को मौके पर ही नष्ट करवाया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पुनीत शर्मा के नेतृत्व में टीम ने दादरी के ढाणी फाटक क्षेत्र के समीप स्थित एक मिष्ठान भंडार पर निरीक्षण किया। यहां पर टीम को दिवाली की बची हुई करीब 150 किलो चासनी मिली, जो खराब हालत में थी। टीम ने उस चासनी को मौके पर ही नष्ट करवाया। साथ ही दुकान से पनीर व खोवा के एक-एक नमूने भी लिए। टीम ने दुकान संचालक को एफएसएसएआई से वैध लाइसेंस न मिलने पर नोटिस भी जारी किया।
विज्ञापन
उसके बाद टीम ने रेलवे स्टेशन के समीप स्थित एक मिष्ठान भंडार पर निरीक्षण किया। यहां टीम ने खराब अवस्था में मिले मिल्क केक, पतीसा, रसगुल्ले तथा दूध को नष्ट करवाया। साथ ही दुकान से गुलाब जामुन व खोवा के एक-एक नमूने लिए। टीम ने रोहतक रोड फाटक से रेलवे रोड स्थित एक अन्य दुकान से भी बर्फी का एक नमूना लिया।
उसके बाद टीम ने स्टेशन के सामने स्थित एक किराना स्टोर से घी के दो नमूने लिए। इन नमूनों को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। लैब से आने वाली रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।