फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Flood waters broke the main road from Jakhal to Kulan, traffic disrupted

Charkhi Dadri News: बाढ़ के पानी ने तोड़ी जाखल से कुलां की मुख्य सड़क, आवागमन बाधित

Mon, 24 Jul 2023 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 24 Jul 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Flood waters broke the main road from Jakhal to Kulan, traffic disrupted
जाखल। घग्गर नदी में आई बाढ़ से जाखल से तलवाड़ा होकर कुलां जाने वाली मुख्य सड़क ध्वस्त हो गई। इस सड़क पर ग्रामीणों ने रिंग बांध भी बनाया था लेकिन पानी के तेज बहाव से बांध भी टूट गया। अब जलस्तर कम होने के बाद रोड की ऐसी स्थिति बनी हुई है कि वाहन तो क्या पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क के निर्माण की मांग की है ताकि आवागमन बाधित न हो।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 12 जुलाई की रात को जाखल क्षेत्र में आए घग्गर नदी के पानी के कारण अधिकांश क्षेत्र बाढ़ग्रस्त हो गया। नदी के पानी से हजारों एकड़ भूमि जलमग्न हो गई जबकि सड़क मार्ग टूट गए हैं।
विज्ञापन


फतेहाबाद व भूना भी जाता है यह मार्ग
गांव जाखल के अमरीक सिंह, बलकार सिंह, विकर सिंह, सुखचैन सिंह, हरप्रीत सिंह, निर्मल कुमार आदि ने कहा कि घग्गर नदी में बाढ़ आने के कारण इस सड़क पर क्षेत्र को बचाने के लिए रिंग बांध बनाया गया था। मगर पानी का बहाव इतना तेज था कि इस बांध को भी तोड़ दिया। इस कारण अब सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है। सड़क में हुए गड्ढों में पानी भरा हुआ है। अब लगातार कई दिनों से जलस्तर घट गया है और लोगों का आवागमन शुरू हुआ है तो उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस कारण लोगों को कई किलोमीटर घूमकर जाखल के रेलवे फाटक की तरफ से जाना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि मिट्टी व पत्थर आदि डालकर इस रास्ते को चलने लायक बनाना चाहिए। इसके बाद टेंडर लगाकर इसको नए सिरे से बनाना चाहिए। यह मार्ग जहां फतेहाबाद व भूना को जाता है, वहीं कई गांवों के लोग भी जाखल मंडी से होकर पंजाब के बुढलाडा जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


:: बाढ़ के पानी के कारण क्षेत्र की काफी सड़कों को नुकसान हुआ है। मरम्मत कार्य के लिए सर्वे शुरू कर दिया गया है। जल्द ही जाखल-तलवाड़ा सड़क पर मिट्टी डालकर कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विजय कुमार, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed