फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Five teachers found missing in the surprise inspection of Deputy DEO

डिप्टी डीईओ के औचक निरीक्षण में पांच शिक्षक मिले नदारद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Five teachers found missing in the surprise inspection of Deputy DEO
राजकीय स्कूल में निरीक्षण करते डिप्टी डीईओ जलधीर कलकल। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। तेज आंधी एवं बारिश से क्षतिग्रस्त हुए विभिन्न विद्यालयों के भवनों की शिकायत के मद्देनजर डिप्टी डीईओ जलधीर सिंह कलकल ने मौके पर जाकर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कुछ स्कूलों में खामियां पाई गई। अचीना स्कूल में पांच शिक्षक बिना किसी पूर्व अनुमति के नदारद मिले। इस पर डिप्टी डीईओ ने रिपोर्ट तलब कर ली।
विज्ञापन

उप जिला शिक्षा अधिकारी जलधीर कलकल ने सोमवार को बौंद कलां खंड के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस ब्लॉक के गांव झींझर के सरकारी स्कूल का निरीक्षण किया। स्कूल में पूरा स्टाफ मौजूद मिला। इसके बाद डिप्टी डीईओ राजकीय वरिष्ठ विद्यालय अचीना पहुंचे, जहां कई खामियां मिलीं। इस विद्यालय भवन की छतों पर बरसाती पानी रुका हुआ था, बिना किसी पूर्व स्वीकृति एवं बिना प्रार्थना पत्र के पांच अध्यापक स्कूल से नदारद मिले।
विज्ञापन

इस विद्यालय में कुल 180 में से 11 विद्यार्थी ही उपस्थित पाए गए। स्कूल में निर्माणाधीन चार कमरों में उगी झाड़ी व घास आदि देखकर डिप्टी डीईओ ने असंतोष जताया। डिप्टी डीईओ ने सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। डिप्टी डीईओ ने स्कूल मुखिया से जरूरत के अनुसार एस्टीमेट बनवाकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय भिजवाने की बात कही। स्कूल में बारिश से बरामदों में जलभराव मिला। इस पर डिप्टी डीईओ ने स्कूल मुखिया को पानी निकासी करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार गांव भागेश्वरी स्थित राजकीय विद्यालय में आंधी के कारण पेड़ टूटे मिले। ग्रामीणों के सहयोग से इन पेड़ों को ट्रैक्टर द्वारा हटाया गया। इस स्कूल में पेड़ गिरने से दीवार टूट गई। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय का हाजिरी रजिस्टर सर्टिफाइड नहीं होने के कारण उसे ठीक करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद डिप्टी डीईओ जलधीर सिंह कलकल ने गांव रानीला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया। यहां भी हाजिरी रजिस्टर सर्टिफाइड नहीं मिलने पर असंतोष जताया गया।
उप जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालय प्रभारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा है कि खराब मौसम को देखते हुए विद्यालय भवन की छतों का विशेष ध्यान रखें। सफाई अवश्य करवाएं ताकि भवन का ठीक से रख रखाव हो सके। जलधीर कलकल ने बताया कि खराब मौसम के कारण सोमवार को अधिकतर विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति बहुत कम पाई गई।

जिन स्कूलों मेें खामियां पाई गई हैं उनके मुखियाओं को नोटिस भेजे जाएंगे। स्कूल के सही प्रकार से रखरखाव की जिम्मेदारी स्कूल मुखिया की भी बनती है। स्कूलों में सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
- जलधीर कलकल, डिप्टी डीईओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed