{"_id":"6650cb8b1f7bc9abeb02b1d3","slug":"fishes-died-due-to-drying-up-of-ponds-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1011-118117-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: कलाली माइनर में नहीं पहुंचा पानी, जोहड़ सूखने से मछलियां मरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: कलाली माइनर में नहीं पहुंचा पानी, जोहड़ सूखने से मछलियां मरीं
Fri, 24 May 2024 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 24 May 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
झोझूकलां। कई दिनों से नहरी पानी न आने के कारण डुगराना जोहड़ खाली हो चुका है। इससे जोहड़ की सैकड़ों मछलियां व अन्य जीव मर गए हैं। गांव के मौजिज व्यक्तियों ने जेई और एक्सईएन से कलाली माइनर में पानी छोड़ने की मांग की, लेकिन सकारात्मक जवाब नहीं मिला और इसके चलते ग्रामीण खफा हैं।
ग्रामीणों को कहना है कि 18 मई से लोहारू कैनाल में पानी चल रहा है, लेकिन कलाली माइनर में पानी नहीं आ रहा है। इससे गांव के जोहड़ में पानी नहीं पहुंच रहा है। जो पानी जोहड़ में बचा था वह गर्मी के कारण सूख गया है। ग्रामीणों ने बताया कि मरी मछलियां किनारे पर हैं और इससे माहौल दुर्गंधमय बन रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जोहड़ तक पानी पहुंचवाने की मांग की है।
इस मौके पर झोझूकलां पूर्व सरपंच राजेश सांगवान, कृष्ण जांगड़ा, सुधीर ठेकेदार, अनिल, रविंद्र, रामवीर, मायाराम, जयसिंह, रविंद्र, मास्टर सतीश सैनी, अनिल कुमार, महासिंह, कर्मवीर, अनिल किसान नेता, जसवीर सिंह, अशोक मास्टर, कालू सरपंच आदि मौजूद रहे।