फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   First he was hit by a car, then the young man was beaten with sticks and rods.

Charkhi Dadri News: पहले गाड़ी से मारी टक्कर, फिर युवक को डंडों व रॉड से पीटा

Sat, 18 Jan 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 18 Jan 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
First he was hit by a car, then the young man was beaten with sticks and rods.
चरखी दादरी। खातीवास निवासी एक युवक को पहले स्कोर्पियो गाड़ी से टक्कर मारी गई और उसके बाद डंडों व रॉड से पीटा गया। पुलिस बयान में घायल ने फायरिंग का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने उसके बयान पर स्कोर्पियो सवार चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना पुलिस को दिए बयान में नवीन ने बताया कि उसने 1363 गज का प्लॉट बयाना पर खरीदा था। 6 जनवरी को सुबह करीब साढ़े 6 बजे वो प्लॉट में मिट्टी डलवा रहा था।
विज्ञापन

उसी दौरान विरेंद्र ने उसके खिलाफ पुलिस को शिकायत कर दी। पुलिस मौके पर आई और उन दोनों को भी बुलाया गया। दोनों की मौखिक सहमति हो गई कि पैमाइश करेंगे और लड़ाई-झगड़े से बचेंगे। इसके बाद पुलिस टीम मौके से चली गई और विरेंद्र अपनी गाड़ी की तरफ चला गया। नवीन वहीं खड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका आरोप है कि उसी दौरान काले रंग की स्कोर्पियो आई और सीधे उसे टक्कर मारकर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद स्कोर्पियो से चार व्यक्ति उतरे और रॉड व डंडों से पिटाई करने लगे। जब वह भागने लगा तो उसे गोली चलने की आवाज आई। नवीन ने बताया कि उसे यह नहीं पता कि किस हथियार से गोली चली या किसने चलाई।

इसके बाद जाते समय हमलावर उसका मोबाइल भी ले गए। घायल के अनुसार उसका रोहतक व झज्जर में उपचार चला और उस दौरान वो बयान देने की स्थिति में नहीं था। अब उसके बयान पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed