{"_id":"67aba51dfef4f33eb303ad07","slug":"first-bus-for-chandigarh-at-410-in-morning-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1011-131528-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के लिए पहली बस सुबह 4 : 10 बजे से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ के लिए पहली बस सुबह 4 : 10 बजे से
Wed, 12 Feb 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
दादरी बस स्टैंड परिसर में बूथों पर खड़ी बसें। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। दादरी-चंडीगढ़ रूट पर परिवहन डिपो के अधिकारियों ने एक और बस का संचालन शुरू कर दिया है। बस सुबह 4:10 बजे दादरी बस स्टैंड से चलेगी। यह वाया नेशनल हाईवे 152-डी होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी।
यात्रियों के समय की बचत के मद्देनजर विभाग की ओर से यह बस सेवा शुरू की गई है। दूसरे रूट के मुकाबले इस रूट के जरिये बस डेढ़ घंटे पहले चंडीगढ़ पहुंचेगी। जिलावासियों की मांग को देखते हुए परिवहन विभाग ने चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए वाया 152-डी से बस का संचालन शुरू किया है। स्थानीय स्टैंड से बस की रवानगी सुबह 4:10 बजे शुरू होकर सांवड़, सांजरवास, बौंदकलां होते हुए खेरड़ी मोड़ और फिर एनएच 152-डी होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी।
विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वैसे तो चंडीगढ़ के लिए 7 बसों का संचालन होता था। इनमें एक ही बस सुबह 5:10 बजे एनएच-152 डी से जाती थी। लेकिन, अब दो बसों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को फायदा होगा। उन्होंने बताया कि बस का संचालन शुरू होने से रूट से जुड़े अन्य गांवों के लोग भी सफर कर सकेंगे।