फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   firing and fighting in 2 groups

Charkhi Dadri News: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा एनएच-334 बी, पिटाई से युवक गंभीर

Sun, 20 Jul 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 20 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
firing and fighting in 2 groups
मौके पर पहुंची पुलिस टीमें।
फोटो 41
विज्ञापन

एनएच-334 बी पर पलटी एक पक्ष की कार। संवाद
फोटो 42
कार के शीशे पर किए गए ताबड़तोड़ वार। संवाद
फोटो 43
घटनास्थल पर खड़ी क्षतिग्रस्त दूसरी कार। संवाद
फोटो 44
मौके पर पहुंचीं पुलिस टीमें।
फोटो 45
पीसीआर में बैठाए गए दो युवक। संवाद
फोटो 46
डीएसपी धीरज कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर एसआई जीतराम से जानकारी लेते हुए। संवाद
- दिल्ली-पिलानी मुख्यमार्ग पर वाल्मीकि द्वार के समीप बस्ती के ही दो गुट शनिवार शाम हुए आमने-सामने, एक गुट की कार पलटी तो दूसरे गुट की कार हुई क्षतिग्रस्त, एक गंभीर
- प्रत्यक्षदर्शी बोले- पुलिस कर्मचारियों की मौजूदगी में भी एक युवक ने किया फायर
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। पुरानी रंजिश में दादरी वाल्मीकि बस्ती के दो गुट शनिवार शाम एनएच-334 बी (दिल्ली-पिलानी) पर आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों में पहले डंडे और पत्थर चले। इसके बाद फायरिंग भी की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीन राउंड फायर हुए। एक गोली पुलिस कर्मचारियों की मौजूदगी में चली। हालांकि, इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों और सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाल्मीकि बस्ती के दो गुटों में काफी समय से विवाद चल रहा है। शनिवार शाम एक पक्ष से नीरज परिवार के ही दो सदस्यों के साथ जा रहा था। उसी दौरान बाइक व कार सवार दूसरा पक्ष भी सामने आ गया। दोनों पक्ष आमने-सामने हुए और नीरज की कार से टकराने के बाद दूसरे पक्ष की कार सड़क के किनारे पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सामने आने वाली कार सवार धानकान बस्ती निवासी साहिल को पीटा गया। उसे गंभीर हालत में दादरी नागरिक अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। साहिल के साथी नीरज गुट पर फायरिंग कर भाग निकले। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक के बाद एक कर तीन गोलियां चलाई गईं। गोली चलाने वाला बस्ती की तरफ भाग निकला।
वहीं, दादरी शहर थाना पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मौके से दो-तीन युवकों को पुलिस साथ भी ले गई। हालांकि, उन्हें हिरासत में लेने या गिरफ्तारी संबंधी पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं की गई है।
इस संबंध में एसआई शहर पुलिस थाना जीतराम ने बताया कि दो गुटों में विवाद होने की सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद पुलिस टीमें मौके पर पहुंच गईं। फायरिंग होने की बात सामने आई है, लेकिन, अभी यह नहीं कहा जा सकता कि कितनी गोलियां चलीं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
- ऐसे हुआ घटनाक्रम
बताया जा रहा है कि नीरज कार में दो अन्य साथियों के साथ आ रहा था। उसी दौरान दूसरे पक्ष के तीन युवक पहले बाइक पर आए। जबकि, बाद में उनके साथी कार से आ गए। डंडों व पत्थरों से किए गए हमले में दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। सामने से आने वाली कार नीरज की कार से 10 कदम दूर पलट गई।
इसके बाद सामने से आने वाले कार सवार युवकों के गुट के युवक ने नीरज गुट पर फायर कर साथियों समेत भाग निकला। हालांकि, उसका एक साथी साहिल भाग नहीं पाया। उसके साथ मारपीट की गई।

- साहिल को बचाने के प्रयास में पुलिसकर्मी के हाथ पर लगा डंडा
बताया जा रहा है कि जिस समय साहिल को पीटा जा रहा था। उसी दौरान राइडर की कॉल पर पीसीआर टीम वहां पहुंच गई। टीम में शामिल हेड कांस्टेबल ने बीच में घुसकर साहिल का बचाव किया। उसी दौरान पुलिसकर्मी की कलाई पर डंडा लग गया। हालांकि, साहिल को हमलावरों से बचाने में वह कामयाब रहा।

- ये टीमें पहुंचीं मौके पर
दो गुटों के बीच विवाद व फायरिंग होने की सूचना मिलते ही शहर थाने से एसआई जीतराम मौके पर पहुंचे। उनके अलावा, सीआईए टीम घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद डीएसपी मुख्यालय धीरज कुमार वहां पहुंचे और उन्होंने एसआई जीतराम से पूरे घटनाक्रम का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


- 200 से लोगों ने देखी दे दनादन
जिस समय दोनों गुट आमने-सामने हुए, उस दौरान एनएच-334 बी पर पूरी चहल-पहल थी। जानलेवा हमला व फायरिंग करीब 200 से ज्यादा लोगों ने देखी। पूरे घटनाक्रम का कई लोगों ने मोबाइल में वीडियो भी बनाया है। वहीं, वाल्मीकि बस्ती निवासी एक शख्स ने बताया कि पूर्ण मार्केट के समीप होटल में हुई युवक की हत्या के बाद से दोनों गुटों में खींचतान चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed