फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Fire men's leave cancelled, will be on 24-hour duty

दमकल कर्मचारियों के अवकाश रद्द, 24 घंटे ड्यूटी पर रहेंगे तैनात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Fire men's leave cancelled, will be on 24-hour duty
चरखी दादरी। दिवाली पर्व पर आतिशबाजी व अन्य कारणों से अक्सर आग की घटनाएं होती हैं। कई बार बाजारों में दुकानों में भी ऐसी घटनाएं हो जाती हैं। इन तमाम पहलुओं को देखते हुए जिला दमकल विभाग अलर्ट है। दिवाली के चलते दमकल कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और कर्मचारियों को 24 घंटे सेवाएं देने के लिए तत्पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में दमकल कर्मचारियों की संख्या कम होने की वजह से दिवाली पर्व पर आशंकित आग लगने की घटनाओं पर नियंत्रण पाना दमकल विभाग के लिए चुनौती से कम नहीं है। फिलहाल जिले में 23 कर्मचारियों का स्टाफ है जबकि जिले के अनुरूप 66 कर्मचारियों का स्टाफ चाहिए। जिले में इस समय चार बड़ी और दो छोटी दमकल गाड़ी के अलावा दो दमकल बाइक हैं। जिले में 172 गांवों के अलावा शहर की आबादी भी करीब 80 हजार के पार है। उपमंडल बाढड़ा में भी 54 गांव हैं। इसी प्रकार बौंदकलां कस्बे की आबादी भी करीब 30 हजार और 24 गांव भी शामिल हैं। जिले के लिए कर्मचारियों की संख्या कम से 66 होनी चाहिए तब जाकर शहर और गांवों को कवर किया जा सकता है। बौंद कलां खंड के लिए भी दो दमकल गाड़ी की जरूरत है।
विज्ञापन

बता दें कि त्योहारी सीजन चल रहा है। खासकर दिवाली पर्व पर आतिशबाजी आदि से आग लगने की घटनाएं हर साल होती है। इन पर काबू पाने में दमकल विभाग की विशेष भूमिका होती है। आग लगने की सूचना पर दमकल वाहन के जल्दी मौके पर पहुंचने पर ही काबू पाया जा सकता है। शहर में करीब 12 कॉटन व आयॅल मिल के अलावा कई पाइप फैक्ट्री हैं जिनमें भी आग की कई घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फायर ऑफिसर का पद भी नहीं
जिले में अब तक फायर ऑफिसर का पद भी सृजित नहीं हुआ है। इस समय नारनौल के फायर ऑफिसर को एडिशनल चार्ज सौंप हुआ है जो सप्ताह में एक या दो दिन चरखी दादरी कार्यालय में आते हैं।

दिवाली पर्व पर आतिशबाजी से लोगों को परहेज करना चाहिए। विभाग अलर्ट है और कर्मचारियों के अवकाश रद्द कर दिए हैं। कर्मचारी 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।
-सुरेश कुमार, दमकल अधिकारी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed