फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   fire in truck

Charkhi Dadri News: चलते ट्रक में लगी आग, चालक-क्लीनर ने कूदकर बचाई जान

Mon, 10 Feb 2025 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 10 Feb 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
fire in truck
एनएच 152-डी पर ट्रक से उठती आग की लपटें। संवाद
- एनएच-152 डी पर चिड़िया गांव के समीप टायर गर्म पर होने पर ट्रक में लगी आग, दमकल टीम भी पहुंची मौके पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झोझूकलां/कादमा। जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 152-डी पर रविवार रात एक चलते ट्रक में आग लग गई। घटना गांव चिड़िया के पास रात करीब 1 बजे हुई। हालांकि, सूचना पाकर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक माल जल चुका था।

मध्यप्रदेश के जिला अमर मालवा व गांव गणेशपुरा निवासी चालक अखिलेश और राजस्थान के कोटा निवासी क्लीनर गोलू सामान आपूर्ति का काम करते हैं। दोनों पशुओं के लिए खल व चूरी भरकर नेशनल हाईवे के जरिये जींद और पंजाब जा रहे थे। यह सामान उन्हें जींद और फिर पंजाब के राजपुरा में पहुंचाना था। इसी दौरान रविवार रात जब वे इंदौर से दादरी जिले में पहुंचे तो ट्रक के टायर गर्म हो चुके थे।
विज्ञापन

इसके बाद गांव चिड़िया के समीप आए तो अचानक चलते ट्रक में आग लग गई। आग लगती दिखी तो दोनों ने चलते ट्रक से कूद और अपनी जान बचाई। इसके बाद उन्होंने पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद दमकल विभाग टीम व ईआरवी 156 मौके पर पहुंची, लेकिन, तब तक ट्रक आग की लपटों में पूरी तरह घिर चुका था। अंदर रखा समान भी जल रहा था। इसके बाद टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन, आग नहीं बुझी और बाद में पूरी जलकर ही आग शांत हुई।
फोटो-35
एनएच 152-डी पर ट्रक से उठतीं आग की लपटें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed