फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Fire in the house due to short-circuit, goods including jewelry and cash burnt

शॉर्ट-सर्किट से मकान में लगी आग, गहनों व नकदी समेत सामान जला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Fire in the house due to short-circuit, goods including jewelry and cash burnt
चरखी दादरी। गांव खेड़ी बूरा निवासी एक व्यक्ति के मकान में वीरवार देर रात शॉर्ट-सर्किट के चलते आग लग गई। घटना में घरेलू सामान समेत गहने और नकदी भी आग की चपेट में आ गए। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ज्यादातर सामान आग की भेंट चढ़ चुका था। शुक्रवार को मकान मालिक ने इस संबंध में सदर थाना पुलिस को शिकायत भी सौंपी।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी के नाम दी शिकायत में खेड़ी बूरा निवासी सूरजमल ने बताया कि वीरवार रात सभी घर के सदस्य सो रहे थे। उसी दौरान करीब रात साढ़े बारह बजे अचानक से शॉर्ट-सर्किट के कारण घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग फैल गई और घरेलू सामान इसकी चपेट में आने लगा।
विज्ञापन

वहीं, आग की सूचना मिलने पर आस-पास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। मामले की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक ज्यादातर सामान आग की चपेट में आ चुका था। वहीं, गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। शुक्रवार को मकान मालिक ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत देकर नुकसान की भरपाई करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ये सामान जला
आग से अलमारी, ड्रेसिंग टेबल, पंखे, कूलर, कपड़ों व अन्य घरेलू सामान समेत सोने-चांदी के गहने और एक लाख 70 हजार की नगदी जल गई। मकान मालिक ने बताया कि घर पर कई अहम दस्तावेज भी रखे थे जो आग की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed