{"_id":"6667213a9f569b914e08643b","slug":"fire-in-cattle-dairy-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-118799-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पशु डेयरी में लगी आग, 9 पशु जिंदा जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पशु डेयरी में लगी आग, 9 पशु जिंदा जले
Mon, 10 Jun 2024 09:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 10 Jun 2024 09:22 PM IST
विज्ञापन
डेयरी के बाहर ईंधन में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी।
चरखी दादरी। शहर से सटे रावलधी गांव स्थित एक पशु डेयरी में सोमवार दोपहर डेढ़ बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की चपेट में आने से डेयरी में बंधे नौ पशु जिंदा जल गए, जबकि चार वाहन भी आग की भेंट चढ़ गए। डेयरी में रखा 120 क्विंटल गेहूं और पशुचारा भी जलकर नष्ट हो गया। दमकल की तीन गाड़ियों और पांच टैंकरों की मदद से ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सदर थाना पुलिस टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
गांव रावलधी निवासी लीलाराम ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के समीप पशु डेयरी की हुई है। इससे वह अपने परिवार का पालन पोषण करता है। सोमवार दोपहर डेढ़ बजे अज्ञात कारणों से डेयरी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की ऊंची लपटें उठनी लगीं। आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण राहत कार्य में मदद के लिए मौके पर पहुंचे। आग फैलती देख डेयरी मालिक ने पुलिस और दमकल को सूचित किया।
ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। कुछ देर बाद ही दमकल की तीन गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर पांच पानी के टैंकरों का प्रबंध भी किया। दमकल टीमों और ग्रामीणों की मदद से ढाई घंटे बाद आग बुझाई जा सकी, लेकिन तब तक डेयरी में पशुधन समेत अन्य सामान व वाहन जल चुके थे।
विज्ञापन
फैल गया धुआं, नहीं कर सके पशुओं का बचाव
लीलाराम व उसका बेटा घटना के वक्त डेयरी में ही मौजूद थे। उन्होंने बताया कि आग लगने के बाद पूरी डेयरी में धुआं ही धुआं हो गया। कुछ पशु डेयरी के अंदर जबकि कुछ बाहरी हिस्से में बंधे थे, उन्हें बचाने तक का समय नहीं मिला। लीलाराम के अनुसार आग की घटना में उसे लाखों का नुकसान हुआ। आग से तीन गाय, दो भैंस और चार कटड़े जिंदा जल गए। इसके अलावा एक ट्रैक्टर, दो बाइक व स्कूटी भी आग की भेंट चढ़ गई। डेयरी में रखा 120 क्विंटल गेहूं और काफी मात्रा में सूखा चारा जलकर राख हो गया। वहीं, डेयरी के समीप रखा कई ग्रामीणों का ईंधन भी जल गया। पीड़ित ने सदर थाना प्रभारी तेजपाल सोनी से प्रशासन की मार्फत मुआवजा दिलाने की मांग की।
आग बुझने के बाद मंजर देखकर रो पड़े पिता-पुत्र
घटना के वक्त लीलाराम व उसका बेटा डेयरी में ही मौजूद थे। जब दमकल और ग्रामीणों ने आग बुझाई तो अंदर का मंजर देखकर दोनों की आंखों से आंसू निकल आए। लीलाराम ने बताया कि घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया, लेकिन इस घटना ने उसके परिवार को झकझोर कर रख दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। दमकल की टीम ने मौकेपर पहुंचकर आग पर काबू पाया। - तेजपाल सिंह, सदर थाना प्रभारी