फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Fire broke out on poles in front of the bus stand, burning 12 electricity meters, disrupting power

Charkhi Dadri News: बस स्टैंड के सामने खंभों पर लगी आग, 12 बिजली मीटर जले, 21 घंटे बाधित रही आपूर्ति

Thu, 28 May 2026 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 28 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out on poles in front of the bus stand, burning 12 electricity meters, disrupting power
खंभों पर लगी आग बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। बस स्टैंड के सामने स्थित बिजली के दो खंभों पर बुधवार रात को आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और खंभों पर लगे 12 बिजली मीटर उसकी चपेट में आ गए। आग इतनी तेजी से फैली कि बिजली की तारों के साथ इंटरनेट ब्रॉडबैंड की केबल भी जल गई। वहीं एक दुकान के आगे लगा पर्दा भी जल गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुरुआत में खंभों पर लगी तारों में आग लगी। कुछ ही मिनटों में आग ने दोनों खंभों को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने तुरंत डायल 112, बिजली निगम और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर नियंत्रण होने से आसपास की अन्य दुकानों को बड़ा नुकसान होने से बचा लिया गया।
विज्ञापन

21 घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति
खंभों पर आग लगने के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। आग लगने से मुख्य लाइन और मीटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए जिसके चलते बस स्टैंड क्षेत्र व आसपास के सैकड़ों घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में करीब 21 घंटे तक बिजली नहीं पहुंच सकी। भीषण गर्मी के बीच लंबे समय तक बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रातभर लोग गर्मी और उमस से बेहाल रहे वहीं इंटरनेट सेवाएं भी प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनरात जुटे रहे कर्मचारी
बिजली निगम के कर्मचारियों ने देर रात से ही मरम्मत कार्य शुरू कर दिया था। निगम की टीम दिनभर जले हुए मीटर बदलने, क्षतिग्रस्त तारों को हटाने और नई लाइनें जोड़ने के काम में जुटी रही। कर्मचारियों ने प्रभावित क्षेत्र में आपूर्ति बहाल करने के लिए लगातार प्रयास किए। वीरवार शाम करीब छह बजे बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई। बिजली निगम के कनिष्ठ अभियंता अमृत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण ओवरलोड माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed