{"_id":"674a207130a3c3ba790eae74","slug":"financial-assistance-will-be-available-from-chief-ministers-relief-fund-within-15-days-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-127093-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पात्र आवेदक को 15 दिन में मिलेगी मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पात्र आवेदक को 15 दिन में मिलेगी मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता
Sat, 30 Nov 2024 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 30 Nov 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष (सीएमआरएफ) के तहत चिकित्सा आधार पर वित्तीय सहायता प्राप्त करने वालों को सरल पोर्टल पर सुविधा प्रदान की जा रही है। इससे यह प्रक्रिया और अधिक सरल हो गई है। अब आवेदन के 15 दिन के भीतर पात्र लोगों को आर्थिक सहायता बैंक खाते में उपलब्ध कराई जाएगी।
उपायुक्त मुनीश शर्मा ने बताया कि आवेदक अपनी परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) आईडी के माध्यम से सरल पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए आवेदकों को अपने चिकित्सा बिल, ओपीडी बिल आदि जैसे अन्य संबंधित दस्तावेजों को अपलोड कर सीएमआरएफ से चिकित्सा आधार पर वित्तीय सहायता के लिए आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि योजना में किए गए बदलावों के तहत यदि कोई बीमारी आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना में कवर नहीं हो रही है, तो आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को भी इस योजना के तहत लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत आर्थिक सहायता के लिए जिलास्तरीय समिति का गठन किया गया है, जिसमें संबंधित एमपी, संबंधित एमएलए, उपायुक्त, सिविल सर्जन, नगर परिषद, नगर पालिकाओं के अध्यक्ष, जिला परिषद के चेयरमैन, पंचायत समिति के चेयरमैन को सदस्य और नगराधीश को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
उपायुक्त ने बताया कि जैसे ही आवेदक आर्थिक सहायता प्राप्त करने के लिए पोर्टल पर अपना आवेदन डालेगा वैसे ही आवेदन को संबंधित क्षेत्र के सांसद, विधायक, अध्यक्ष जिला परिषद, अध्यक्ष ब्लॉक समिति, मेयर/एमसी के अध्यक्ष के पास भेजा जाएगा और यह जनप्रतिनिधि पांच दिन के भीतर अपनी सिफारिशों के साथ उपायुक्त कार्यालय को भेजेंगे।
उसके बाद आवेदन को उपायुक्त कार्यालय से संबंधित तहसीलदार को आवेदक की चल-अचल संपत्ति के सत्यापन और सिविल सर्जन को मेडिकल दस्तावेजों के सत्यापन के लिए भेजा जाएगा। इस पूरी प्रकिया में संपत्ति के सत्यापन के लिए चार दिन और सिविल सर्जन कार्यालय से जुड़े सत्यापन कार्य के लिए पांच दिन की समयसीमा निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि दोनों विभागों से मिली आख्या को उपायुक्त की संस्तुति के साथ समिति के सदस्य सचिव को भेजा जाएगा, जिसे वे वरिष्ठ लेखा अधिकारी को भेजेंगे। इसके बाद स्वीकृत की गई राशि सीधे लाभार्थी के खाते में भेज दी जाएगी।
नकद पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
चरखी दादरी। खेल विभाग एक अप्रैल और इसके बाद राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार प्रदान करेगा। इसके लिए पात्र खिलाड़ियों से ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। जिला खेल अधिकारी संधूबाला ने बताया कि पात्र खिलाड़ी खेल विभाग के पोर्टल haryanakhelcashaward.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभी इसके लिए कोई अंतिम तिथि तय नहीं है। इस कारण इस वित्तीय वर्ष के अंत तक के पात्र खिलाड़ी भी इसके लिए आवेदन कर सकेंगे।