फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Financial assistance should be given to the farmers who lost their lives in the agitation: Digvijay Chautala

आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों को आर्थिक सहायता मिले : दिग्विजय चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Financial assistance should be given to the farmers who lost their lives in the agitation: Digvijay Chautala
कादमा में कार्यकर्ताओं के साथ जजपा प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला। संवाद - फोटो : CharkhiDadri
बाढड़ा। जजपा के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने उनकी पार्टी केंद्र सरकार से आग्रह करेगी कि आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों को उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। इसके साथ ही किसानों पर दर्ज हुए मुकदमे भी वापस हों, ताकि अन्नदाता में सरकार के प्रति विश्वास और बढ़े। उन्होंने ये बातें शनिवार को गांव कादमा में जजपा बाढड़ा हलका के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

दिग्विजय चौटाला ने यह भी बताया कि जजपा के स्थापना दिवस पर झज्जर में जन सरोकार रैली का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश स्तर की इस रैली लाखों की संख्या में प्रदेशवासी भाग लेंगे। उन्होंने कहा की जजपा पार्टी की स्थापना जननायक चौ. देवीलाल की विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई थी। उन्होंने कहा कि उसी सोच को आगे बढ़ाते हुए पिछले दो वर्ष में सत्ता में भागीदार बनकर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला प्रदेश के आम जनमानस की भलाई में जी-जान से लगे हुए हैं। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के युवाओं को प्राइवेट नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण दिलाकर उन्हें उनका हक दिलाने का काम किया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, महिला प्रदेश अध्यक्ष शिला भ्याण, जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका, संजीव मंदौला, रामकुमार कादमा, रामफल कादमा, होशियार सिंह, लक्ष्मी बलौदा, रविंद्र चरखी, राजेश फौगाट, मनफूल शर्मा, जयवीर काकड़ौली, भूप मांढी, विनोद मौड़ी, राजेंद्र हुई, कमलेश सोनी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों को भेंट किया जिम का सामान
विधायक नैना सिंह चौटाला ने बाढड़ा हलके के गांव झोझू खुर्द के युवाओं की मांग को पूरा करते हुए निजी कोष से जिम का सामान दिया। हलके के दौरे के दौरान जजपा महासचिव दिग्विजय चौटाला ने गांव के युवाओं को यह सामान भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed