{"_id":"69825483bb567fb74b0487ad","slug":"financial-assistance-of-rs-80000-is-being-given-for-house-repairs-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-150951-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मकान की मरम्मत के लिए दी जा रही है 80 हजार रुपये की आर्थिक मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मकान की मरम्मत के लिए दी जा रही है 80 हजार रुपये की आर्थिक मदद
Wed, 04 Feb 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से सभी बीपीएल परिवारों को डॉ. बीआर आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत मकान की मरम्मत के लिए 80 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है।
उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने बताया कि अभी तक यह लाभ केवल अनुसूचित वर्ग के बीपीएल परिवारों को ही दिया जा रहा था, लेकिन हरियाणा सरकार की योजना में बदलाव के बाद इसमें सभी पात्र बीपीएल परिवारों को लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार ने योजना के तहत लाभार्थियों का दायरा बढ़ाने के साथ-साथ योजना के तहत मिलने वाली राशि को भी 50 हजार से बढ़ाकर 80 हजार रुपये किया है।
उन्होंने बताया कि सरकार की यह आवास नवीनीकरण योजना अनुसूचित एवं पिछड़ा वर्ग से संबंधित है और बीपीएल सूची में शामिल आवेदकों को इस योजना के लिए पात्र बनाया है। संवाद