{"_id":"5d8678d68ebc3e93a629a4b7","slug":"female-students-lock-school-charkhidadri-news-rtk5193566137","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की कमी पर छात्राओं ने राजकीय स्कूल को जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की कमी पर छात्राओं ने राजकीय स्कूल को जड़ा ताला
विज्ञापन
छात्राओं द्वारा स्कूल के मेन गेट पर जड़ा गया ताला।
- फोटो : CharkhiDadri
गांव फतेहगढ़ के राजकीय स्कूल में अर्थशास्त्र का प्रवक्ता न होने पर नाराज छात्राओं ने विद्यालय के मेन गेट को शनिवार सुबह ताला जड़ दिया। ग्राम पंचायत के समझाने पर छात्राओं ने करीब 54 मिनट बाद ताला खोला। वहीं, ग्राम पंचायत ने छात्राओं को विश्वास दिलाया कि अगर एक सप्ताह में अर्थ शास्त्र प्रवक्ता की नियुक्ति नहीं की गई तो साहुवास और फतेहगढ़ ग्राम पंचायत मिलकर स्कूल को ताला जड़ देंगी। इस स्कूल में इन दोनों गांवों के करीब दो सौ बच्चे पढ़ते हैं। स्कूल को ताला जड़ने की सूचना सदर थाना पुलिस को भी मिली लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही छात्राओं ने ताला खोल दिया।
फतेहगढ़ गांव के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों के 12 पद स्वीकृत हैं, जिनमें दो पद रिक्त पड़े हैं। प्रधानाचार्य का अतिरिक्त कार्यभार रामफुल सिंह को शिक्षा विभाग ने सौंप रखा है। स्कूल में अर्थ शास्त्र प्रवक्ता का पद पिछले एक माह से खाली पड़ा है। 11वीं और 12वीं कक्षाओं में 21 छात्राएं अर्थ शास्त्र की कक्षाएं न लगने से परेशान हैं। छात्राएं ग्राम पंचायत से लेकर प्रधानाचार्य तक अर्थ शास्त्र प्रवक्ता की नियुक्ति कराने की गुहार लगा चुकी हैं लेकिन अब तक नियुक्ति नहीं की गई है। इससे परेशान छात्राएं सुबह करीब सवा सात बजे स्कूल के मेन गेट के सामने एकत्र हुईं और साढ़े सात बजे गेट को ताला जड़ दिया। छात्रा तनीषा, पूजा, प्रियंका, ललिता, कोमल, बबीता, रितू, राधा, पूनम, निशु, दीपिका आदि ने बताया कि अर्थ शास्त्र प्रवक्ता का पद खाली होने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। पिछले एक माह से अर्थ शास्त्र की कक्षाएं नहीं लग पा रही हैं जिसके चलते 11वीं और 12वीं कक्षाओं की 21 छात्राएं परेशान हैं।
करीब आठ बजे स्कूल स्टाफ सदस्य भी सवहां पहुंच गए लेकिन गेट को ताला जड़ा होने के चलते अंदर प्रवेश नहीं कर पाए। शिक्षकों ने छात्राओं को मनाने का प्रयास किया लेकिन वो ताला खोलने के लिए राजी नहीं हुई। करीब सवा आठ बजे गांव के मौजिज लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने ताला खोलने के लिए छात्राओं को समझाया। एक बार तो छात्राओं ने ताला खोलने से मना कर दिया। लेकिन जब ग्राम पंचायत की तरफ से एक सप्ताह में प्रवक्ता की नियुक्ति न होने पर पंचायत द्वारा स्कूल को ताला जड़ने का विश्वास दिलाया तो छात्राएं ताला खोलने को तैयार हो गईं। 8:26 पर मेन गेट का ताला खोल दिया गया और इसके बाद छात्राओं व स्टाफ सदस्यों ने स्कूल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
सिंघवा में हुआ था तबादला, वहां तीन ही बच्चे
स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य रामफुल ने बताया कि करीब एक माह पहले अर्थ शास्त्र प्रवक्ता का तबादला हांसी के सिंघवा गांव स्थित राजकीय स्कूल में कर दिया गया था। वहां अर्थ शास्त्र के तीन ही बच्चे हैं जबकि फतेहगढ़ स्कूल में संख्या 21 है। उच्चाधिकारियों को हम छात्राओं की मांग से अवगत करवा चुके हैं। प्रवक्ता का पद खाली होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
बीस मिनट गेट पर ही खड़े रहे शिक्षक
स्कूल में शिक्षकों के 12 पद स्वीकृत्त हैं और इनमें से दो पद रिक्त पड़े हैं। सुबह करीब आठ बजे सात शिक्षक स्कूल के मेन गेट पर पहुंच गए लेकिन ताला जड़ा होने के चलते अंदर नहीं जा सके। छात्राएं ग्राम पंचायत के समझाने के बाद ही ताला खोलने को तैयार हुईं और इससे पहले बीस मिनट तक शिक्षक गेट पर ही खड़े रहे।
बाक्स: छात्राएं बोलीं: परेशान होकर जड़ा स्कूल गेट को ताला
- अर्थ शास्त्र प्रवक्ता का पद रिक्त होने से हमारी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। तत्कालीन प्रवक्ता का तबादला होने के बाद से ही किसी अन्य प्रवक्ता की नियुक्ति नहीं की गई है। छात्राओं ने परेशान होकर यह कदम उठाया है।
दीपिका, छात्रा
- पिछले एक माह से अर्थ शास्त्र की कक्षाएं नहीं लग रही हैं। अर्थ शास्त्र प्रवक्ता का पीरियड कोई दूसरा शिक्षक भी नहीं ले सकता है। पढ़ाई प्रभावित होने से छात्राओं के जहन में परीक्षा में कम नंबर आने का डर भी बना हुआ है।
पूजा, छात्रा
- हम चार बार ग्राम पंचायत और एक बार स्कूल के प्रधानाचार्य से प्रवक्ता सहित डीपीई की नियुक्ति कराने की मांग कर चुकी हैं लेकिन अब तक स्थिति जस की तस है। हमने परेशान होकर ही स्कूल के मेन गेट को ताला लगाया है।
निशू, छात्रा
- पिछले दो साल से स्कूल में डीपीई और एक माह से अर्थ शास्त्र प्रवक्ता का पद रिक्त है। स्थायी प्रधानाचार्य की नियुक्ति भी विभाग ने नहीं की है। अर्थ शास्त्र की कक्षाएं नहीं लग रही हैं जबकि परीक्षा का समय भी कम ही बचा है।
पूनम, छात्रा
मैंने सीएम विंडो के अलावा सीएम ट्विटर पर भी शिकायत भेजी है। शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को भी समस्या से अवगत करवा चुकी हूं। एक सप्ताह में अगर प्रवक्ता की नियुक्ति नहीं हुई तो साहुवास और फतेहगढ़ पंचायत मिलकर तालाबंदी कर सकती हैं।
सुमन देवी, सरपंच, फतेहगढ़
छात्राओं की मांग और समस्याओं से मैं उच्चाधिकारियों को अवगत करवा चुका हूं। उन्होंने जल्द ही प्रवक्ता नियुक्त करने का आश्वासन दिया है। जल्द से रिक्त पद पर नियुक्ति करवा दी जाएगी।
रामफुल, कार्यवाहक प्रधानाचार्य, फतेहगढ़ राजकीय स्कूल