फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Farmers will stop trains at five places in Dadri and Bhiwani today

दादरी और भिवानी में आज पांच जगह पर ट्रेनें रोकेंगे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers will stop trains at five places in Dadri and Bhiwani today
कितलाना टोल प्लाजा धरनास्थल पर मौजूद किसान। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। किसान आज चरखी दादरी और भिवानी में पांच जगहों पर रेलवे ट्रक पर डेरा डालकर ट्रेनों का आवागमन बाधित करेंगे। जिले में फौगाट खाप-19 की अगुवाई में शहर की ढाणी फाटक के समीप रेलवे ट्रैक जाम किया जाएगा। यह बात सांगवान खाप-40 सचिव नरसिंह सांगवान ने कितलाना टोल पर मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सुबह दस से शाम चार बजे तक किसान रेलवे ट्रैक पर बैठेंगे और सरकार की अनदेखी पर रोष जताएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आंदोलन के 11 माह बाद भी सरकार किसानों की सुनवाई नहीं कर रही है। आंदोलन के बाद भी किसानों का बाजरा, मूंग, कपास व धान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की मंडी में व्यवस्था नहीं की जा रही है। रबी की फसलों के लिए सरकार डीएपी तक उपलब्ध नहीं करवा रही है। रिटायर्ड कर्मचारी संघ नेता सज्जन कुमार ने आरोप लगाया कि सरकार किसान आंदोलन को तोड़ने के लिए समाज में जातिगत जहर घोल रहे है। उन्होंने सिंधु बार्डर पर मजदूर की निर्मम हत्या की कड़ी निंदा की और गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मामले की न्यायिक जांच की मांग करते हुए दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।
विज्ञापन

फौगाट खाप के उपप्रधान धर्मपाल महराणा ने कहा कि 18 अक्तूबर को दादरी, कालूवास, सुई, लोहारू व सिवानी में संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर रेल रोकी जाएंगी। 297वें दिन के धरने की अध्यक्षताकिसान सभा से रणधीर कुंगड़, युवा कल्याण संगठन से राजू,दिलबाग ढुल, सज्जन सिंगला, जाटू खाप से मास्टर राज सिंह जताई, चौगामा खाप से मीर सिंह,रतनी डोहकी, अनिता साहू व बिमला ने संयुक्त रूप से की। रविवार को धरनास्थल पर कामरेड ओमप्रकाश, सूरजभान, सुरेंद्र, शमशेर सांगवान, संतोष देशवाल, मदनलाल, जयपाल, रामफल देशवाल, मुन्ना पंडित, सूबेदार सतबीर सिंह, राजेंद्र जांगड़ा, ओम, सुलतान खान, समुंद्र सिंह, विनोद नंबरदार, हरदीप, मुकेश शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed