फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Farmers will get free water and fertilizer for farming, 80 percent work of STP completed

Charkhi Dadri News: किसानों को खेती के लिए मिलेगा निशुल्क पानी-खाद, एसटीपी का 80 प्रतिशत काम पूरा

Wed, 18 Feb 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 18 Feb 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Farmers will get free water and fertilizer for farming, 80 percent work of STP completed
झज्जर रोड पर निर्माणाधीन एसटीपी पर काम करते श्रमिक। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर स्थित झज्जर रोड पर निर्माणाधीन एसटीपी ( सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट ) का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। 10.74 करोड़ की लागत से बनने वाले एसबीआर ( अपशिष्ट जल उपचार तकनीक ) आधारित तकनीक से बनने वाले एसटीपी में आए दूषित पानी को अनेक प्रक्रियाओं के तहत उपचारित कर पानी का प्रयोग सिंचाई के लिए हो सकेगा।
वहीं इस दौरान पानी से निकलने वाले अवशेषों को खाद में बदला जाएगा। जरूरतमंद किसान उपचारित पानी और खाद को अपने खेतों में प्रयोग कर सकेंगे। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना हैं कि 31 मार्च को एसटीपी का उद्घाटन कर चालू करवाने की संभावना हैं। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से झज्जर रोड पर बनाए जा रहे एसबीआर आधारित तकनीक पर बनाए जा रहे एसटीपी का कार्य 80 प्रतिशत तक पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

एसटीपी के चालू होने के बाद जहां समसपुर, ढाणी फोगाट के खेतों में भरने वाले दूषित पानी का स्थायी समाधान हो सकेगा, वहीं नई तकनीक से दूषित पानी को साफ कर निकले अवशेषों से खाद बनाई जाएगी। जिसका प्रयोग किसान अपनी फसलों के लिए कर सकेंगे। संबंधित विभाग के अधिकारियों का दावा है कि 31 मार्च से पहले बचे हुए काम को पूरा कर शुभारंभ करवा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले लंबे समय से पुरानी एसटीपी से निकला दूषित पानी किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहा था। अब आधुनिक तकनीक से बनाए जा रहे एसटीपी के चालू होने से किसानों को फायदा मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7.5 एमएलडी के बनाए जाएंगे दो टैंक

लगभग दो एकड़ जमीन पर निर्माणाधीन एसटीपी पर पहुंचने वाले शहर के दूषित पानी को उपचारित करने के लिए 7.5 एमएलडी के दो टैंक बनवाए जाएंगे। ताकि साफ और दूषित पानी का भंडारण किया जा सके। वहीं इसके अलावा कई छोटे टैंको का भी निर्माण होना हैं।



यूं होगा पानी का उपचार
संबंधित एजेंसी के इंजीनियर विनय तिवारी ने बताया कि प्रथम चरण में दूषित पानी रिसीविंग चैंबर में पहुंचाया जाएगा। इसके बाद मेन पंपिग स्टेशन तक पानी पहुंचेगा, तीसरे चरण में पानी प्री ट्रीटमेंट यूनिट में आएगा, यहां कचरा और पानी को अलग किया जाता है। वहीं इसके बाद प्री ट्रीटमेंट चैंबर में पानी पहुंचने के बाद हवा के माध्यम से गुणात्मक बैक्टीरियां छोड़े जाएंगे। जहां पानी अंतिम चरण के लिए क्लोरिन टैंक में पहुंचेगा। जहां से पानी का उपयोग किया जा सकेगा। किसानों को मिलेगा फायदा

हजारों किसानों को फायदा होगा

विभाग के अधिकारी ने बताया कि एसटीपी चालू होने के बाद शहर के किसान खेती के लिए जरूरत अनुसार फसलों के लिए उपचारित पानी की मांग कर सकते हैं, वहीं अवशेषों से बनी खाद भी प्राप्त कर सकेंगे। इसके हजारों किसानों को फायदा होगा। ये दोनों सुविधाएं किसानों को निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।




झज्जर रोड पर बनने वाले एसटीपी का कार्य 80 प्रतिशत तक पूरा कर लिया गया है। 31 मार्च को एसटीपी का शुभारंभ करवाने की संभावना है। इसके बाद खेतों में भरने वाले दूषित पानी का स्थायी समाधान हो सकेगा।
- सचिन कुमार, जेई जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed