फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   farmers tractor rally tomorrow

Charkhi Dadri News: अपनी मांगें मनवाने के लिए बाढड़ा में कल ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे किसान

Sun, 15 Dec 2024 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 15 Dec 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
farmers tractor rally tomorrow
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढड़ा। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 16 दिसंबर को बाढड़ा में किसान अधिकार ट्रैक्टर यात्रा निकाली जाएगी। यह निर्णय भाकियू अध्यक्ष हरपाल सिंह भांडवा की अध्यक्षता में आयोजित किसान संगठनों की बैठक में लिया गया।
भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि देश का किसान आज अपने अधिकारों के लिए दिल्ली जाना चाहता है, लेकिन, केंद्र व प्रदेश सरकार उन पर दबाव बनाने का रास्ता अपना रही है। यह न्यायसंगत नहीं है। केंद्र सरकार में नैतिकता है तो तत्काल प्रभाव से सभी फसल को एमएसपी के दायरे में लाने, किसान को कर्जमुक्त करने, फसल में प्रयोग होने वाले खाद-बीज व अन्य उपकरणों को जीएसटी के दायरे से बाहर करने की मांग को पूरा करे।
विज्ञापन

हरपाल भांडवा समेत अन्य किसान नेताओं ने कहा कि ऐसा न करके सरकार किसानों के साथ ज्यादती कर रही है। वहीं, जब किसान शांतिपूर्वक दिल्ली कूच करना चाहते हैं तो उन्हें रोका जा रहा है। इसके विरोध में 16 दिसंबर को उपमंडल क्षेत्र में किसान संगठन ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू महासचिव ओमप्रकाश उमरवास ने बताया कि पिछले सितंबर माह में क्षेत्र में बेमौसमी वर्षा ने किसानों की ग्वार, बाजरा व कपास को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। इससे उत्पादन में 70 फीसदी की गिरावट आई थी, लेकिन, सरकारी तंत्र पूरी तरह चुप्पी साधे हुए है। जिला प्रशासन को तुरंत प्रभाव से इस प्रभावित क्षेत्र की उत्पादन के आधार पर स्पेशल गिरदावरी करवा कर किसानों को तत्काल प्रभाव से मुआवजा वितरित करवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed