फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Farmers took out anger march and submitted memorandum to SDM

Charkhi Dadri News: किसानों ने रोष मार्च निकाल एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Tue, 05 Mar 2024 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 05 Mar 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Farmers took out anger march and submitted memorandum to SDM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढड़ा। ओलावृष्टि से खराबे की भेंट चढ़ी सरसों व गेहूं की फसलों की सुध न लेने पर किसानों ने कस्बे में प्रदर्शन किया। किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम को ज्ञापन देकर स्पेशल गिरदावरी करवा नुकसान की भरपाई करवाने की मांग की।
मुख्य क्रांतिकारी चौक पर भाकियू अध्यक्ष हरपाल भांडवा की अध्यक्षता में रोष प्रदर्शन किया गया। हरपाल ने कहा कि सरकार इस क्षेत्र के किसान के साथ हर मामले में उपेक्षा बरत रही है। शनिवार को ओलावृष्टि ने किसानों की सरसों, गेहूं की फसलों को बर्बाद कर दिया। जिला प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट में बाढड़ा तहसील में नुकसान हीं नहीं दर्शाया है, जिससे किसानों के साथ अन्याय है। किसानों ने जिला प्रशासन से अविलंब प्रभाव से प्रभावित फसलों की स्पेशल गिरदावरी करवा कर नुकसान की भरपाई करवाने की मांग की है। इस दौरान पूर्व सरपंच सीताराम शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार बार -बार नए फैसले लागू कर किसानों का शोषण कर रही है। किसानों ने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया कि जल्द ही समाधान नहीं किया तो महापंचायत आयोजित करेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन में पूर्व रेलवे अधिकारी अधिकारी जितेंद्र मांढी, सरपंच एसोसिएशन अध्यक्ष सूबेदार रामचंद्र उमरवास, पूर्व सरपंच सीताराम शर्मा, नंबरदार शीशराम जगरामबास, पूर्व चेयरमैन संदीप बाढड़ा, नवीन डांडमा, संदीप मोद, रामसिंह गोपी, मांगेराम काकड़ौली, पूर्व सरपंच गिरधारी मोद, ओमप्रकाश उमरवास, भूप सिंह दलाल, सतबीर, रामौतार लाड, कमल हड़ौदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed