फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Farmers took out 5 km long tractor march demanding compensation

Charkhi Dadri News: मुआवजा की मांग को लेकर किसानों ने निकाला 5 किलोमीटर लंबा ट्रैक्टर मार्च

Tue, 27 Jun 2023 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 27 Jun 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Farmers took out 5 km long tractor march demanding compensation
चरखी दादरी। मुआवजा राशि में कटौती और अन्य मांगों को लेकर किसान संगठनों ने सोमवार को शहर में ट्रैक्टर मार्च निकाला। नई अनाज मंडी से शुरू किए गए ट्रैक्टर मार्च का समापन लघु सचिवालय पहुंचकर किया गया। यहां प्रशासन ने ढाई घंटे इंतजार करने के बाद किसानों का मांगपत्र लिया।
विज्ञापन

इससे पहले प्रदर्शन में शामिल किसानों ने छह बार सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इससे पहले नई अनाज मंडी में आयोजित सभा में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर किसान विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री के नाम एडीसी डॉ. जयेंद्र सिंह को सौंपे ज्ञापन में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति पदाधिकारियों ने बताया कि रबी सीजन की फसलों में पाले और ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ था। सरकार को प्रशासन ने राजस्व विभाग की मार्फत नुकसान की रिपोर्ट भिजवाई थी। किसान नेताओं ने ज्ञापन में बताया कि राजस्व विभाग की रिपोर्ट में दर्शाए गए खराबा की मुआवजा राशि में सरकार ने 80 प्रतिशत की कटौती की और महज 20 प्रतिशत मुआवजा राशि ही किसानों के लिए जारी की। इस मुआवजा राशि से दादरी जिला के किसान असंतुष्ट हैं और उनकी मांग है कि राजस्व विभाग की रिपोर्ट अनुसार मुआवजा राशि दी जाए।
विज्ञापन

ज्ञापन में किसान नेताओं ने बताया कि दादरी जिले के 172 गांवों में 2360 एकड़ भूमि पर बिजित फसलों को नुकसान पहुंचा और राजस्व विभाग ने करीब 218 करोड़ की मुआवजा राशि किसानों को देने की सिफारिश की थी। दूसरी ओर सरकार की ओर से महज 49 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि ही जारी की गई। उन्होंने बताया कि सरकार ने सभी किसानों को मुआवजा देने की बजाय पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को ही राशि जारी की है, जिससे किसानों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- ये रहा ट्रैक्टर मार्च का रूट
सुबह करीब 11 बजे किसान ट्रैक्टर मार्च के लिए नई अनाज मंडी में एकत्र होना शुरू हुए। मंडी से दोपहर करीब एक बजे किसानों ने ट्रैक्टर मार्च शुरू किया। इसके बाद वो महेंद्रगढ़ चौक होते हुए लोहारू चौक पहुंचे और यहां से वाया परशुराम चौक होते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। लघु सचिवालय में लंबा इंतजार कराने के बाद एडीसी जयेंद्र किसानों के बीच ज्ञापन लेने पहुंचे।

- ट्रैफिक व्यवस्था रही प्रभावित
ट्रैक्टर मार्च में 100 से अधिक ट्रैक्टर व गाड़ियां शामिल रहीं। ट्रैक्टर मार्च के चलते लोहारू रोड की ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रही। इसके बाद कोर्ट रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हुई और किसानों के लघु सचिवालय में प्रवेश करने के बाद ही शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू हो पाई। - प्रदर्शन में इन्होंने लिया भाग

सोमवार को किए गए प्रदर्शन में जगबीर घसोला, रणबीर फौजी, महीपाल, ईश्वर सिंह, नरेंद्र, बिजेंद्र, सतबीर, करतार, रविंद्र, जगदीश, देवेंद्र, संजय, अमीर सिंह, जयसिंह, रामकिशन समेत विभिन्न गांवों के 200 किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed