{"_id":"6765b123482bd840b50f4c93","slug":"farmers-sitting-on-hunger-strike-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-128415-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मांगों के समर्थन में एसडीएम कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मांगों के समर्थन में एसडीएम कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे किसान
Fri, 20 Dec 2024 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 20 Dec 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
बाढड़ा एसडीएम कार्यालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठे किसान।
बाढडा। जुई रोड स्थित एसडीएम कार्यालय के बाहर जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में किसानों ने भूख हड़ताल की। नवीन कारी मोद की अध्यक्षता में किसान बिल्लू मोद, धर्मेंद्र कादयान, पवन, सुनील मोद व नवीन मोद ने एक दिन के लिए भूख हड़ताल की।
इस मौके पर पूर्व विधायक रणसिंह मान ने कहा कि एमएसपी गारंटी कानून को लेकर किसान संघर्ष कर रहे हैं। आंदोलन के चलते खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत बिगड़ती जा रही है। सरकार नींद में सो रही है। उन्होंने कहा कि ये संकेत मात्र है अब सरकार को जाग जाना चाहिए। अन्यथा, किसान अपनी मांगों से पीछे नहीं हटने वाले हैं। किसानों की मुख्य मांग स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करना व एमएसपी की गारंटी कानून बनवाना प्रमुख रूप से हैं। रण सिंह मान ने कहा कि सरकार इतने अंहकार में है उसे कुछ दिखाई नहीं दे रहा है।
जिला प्रधान नवीन कारी मोद ने कहा कि सरकार को समय रहते किसानों की मांगों को मानकर उनका अनशन खत्म करवाना चाहिए। किसानों को दिल्ली बुलाकर उनकी बात सुनकर उचित समाधान निकालना चाहिए। सरकार एमएसपी गारंटी कानून लागू करे। सरकार पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान के किसानों को बांटना चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। देश का अन्नदाता इसे सहन नहीं करेगा।
विज्ञापन
- धरनास्थल पर ये भी रहे मौजूद
धरनास्थल पर ब्रह्मपाल बाढड़ा, पहलवान विरेंद्र बडराई , प्रताप सिंह हंसावास, रणधीर सिंह हुई, राजेश कुमार, कप्तान दुलीचंद, देशराम, भीम सिंह द्वारका, पवन श्योराण, ईश्वर सिंह जेवली व सरपंच रमेश आदि मौजूद रहे ।