फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Farmers should get white saplings planted in the field for free: Dilip Singh

खेत में सफेदा के पेड़ निशुल्क लगवाएं किसान: दिलीप सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Farmers should get white saplings planted in the field for free: Dilip Singh
चरखी दादरी। किसानों की आय भी बढ़े और साथ ही सेम की समस्या का समाधान हो, इसके लिए वन विभाग ने क्लोन सफेदा के वृक्ष लगाने की स्कीम चलाई हुई है। किसान अपने खेतों में सफेदा निशुल्क लगवा सकते हैं। जिला वन मंडल अधिकारी दिलीप सिंह ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से विभाग ने फार्म फोरेस्टरी क्लोन स्कीम चलाई हुई है। इसके तहत किसानों के खेतों में निशुल्क पौधरोपण करवाया जाता है। इस योजना के अंतर्गत दादरी जिले में सफेदा के पेड़ लगाए जा रहे हैं। इन पेड़ों के लगने से किसानों को अतिरिक्त आय होगी और ये वृक्ष जमीन से पानी सोखकर सेम की समस्या को समाप्त कर देते हैं।
विज्ञापन

जिला वन मंडल अधिकारी ने बताया कि इस योजना के लिए दादरी जिले में एक लाख सफेदा के पौधे खेतों में लगाए जाने का लक्ष्य दिया गया है। फिलहाल करीब 15 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जो भी किसान अपने खेत में सफेदा लगवाना चाहता है तो वह दादरी रेस्ट हाउस परिसर में वन मंडल कार्यालय से संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed