{"_id":"6890f08bcdd7f338910eed9d","slug":"farmers-remained-on-strike-for-the-20th-day-demanded-an-inquiry-into-the-scam-in-insurance-claims-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-142070-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 20वें दिन भी धरने पर डटे किसान, बीमा क्लेम में गोलमाल की जांच की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 20वें दिन भी धरने पर डटे किसान, बीमा क्लेम में गोलमाल की जांच की मांग उठाई
Mon, 04 Aug 2025 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 04 Aug 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
फोटो 38 बाढड़ा में धरनारत्त किसानों को संबोधित करते समाजसेवी महादेव बलाली। संवाद
बाढड़ा। वर्ष 2023 खरीफ सीजन के फसल बीमा क्लेम में कथित गोलमाल की जांच करवाने के लिए बाढड़ा में किसान संगठनों का धरना सोमवार को 20वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व प्रबुद्धजन धरने का समर्थन करने पहुंचे।
अनाज मंडी परिसर में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से आयोजित धरना में किसानों को संबोधित करते हुए मानव सहायता फाउंडेशन के संयोजक महादेव बलाली ने कहा कि किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। सरकार को किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेना चाहिए। अगर किसानों की मांगें समय रहते नहीं मानी गईं,तो सरकार को समझना चाहिए कि किसान संघर्ष करने वाली कौम है। किसान संगठनों ने 13 महीने दिल्ली के बॉडर पर आंदोलन चलाकर सिद्ध भी किया है कि वे अपनी मांग मनवाकर ही वापस कदम लेते हैं।
उन्होंने कहा कि 350 करोड़ रुपये के बीमा क्लेम राशि में गोलमाल होना बात नहीं है। उन्होंने कहा कि बीमा राशि का वितरण सही तरीके से नहीं हुआ। इसमें बड़े स्तर पर घोटाला हुआ है। महादेव बलाली ने कहा कि इस मुआवजे के गोलमाल की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए ताकि दोषियों को सजा मिल सके और किसानों को उनका हक मिल सके।
विज्ञापन
धरने को संबोधित करते हुए श्योराण खाप पच्चीस अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह बेरला ने कहा कि फसल बीमा क्लेम में घोटाला सिर्फ भिवानी व चरखी-दादरी जिलों में ही नहीं हुआ है अपितु प्रदेश भर में हुआ है। किसान सभा अध्यक्ष मास्टर रघबीर श्योराण ने भी विचार रखे।
धरनास्थल पर पर कैलाश पालड़ी, किसान नेता राजकुमार हड़ोदी, रणधीर सिंह कुंगड़, रामपाल धारणी, सुमेर भांडवा, मास्टर रघुबीर सिंह,नरेश कादयान आदि मौजूद रहे।