फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   farmers reached to take seeds

Charkhi Dadri News: सरकारी बीज की दुकान पर गेहूं और सरसों का बीज लेने पहुंचे किसान

Sun, 27 Oct 2024 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 27 Oct 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
farmers reached to take seeds
हरियाणा बीज विकास निगम की ओर से रबी फसल के लिए यूनिवर्सिटी से तैयार गेहूं, चना, जई व सरसों के बीज का किया गया वितरण
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

बाढड़ा। हरियाणा बीज विकास निगम की ओर से रबी फसल के लिए यूनिवर्सिटी से तैयार गेहूं, चना, जई व सरसों के बीज का वितरण किया गया। इस दौरान क्षेत्र से काफी संख्या में किसान पहुंच गए। बड़ी मुश्किल से बीज वितरित किया गया। बीज विकास निगम उन्नत किस्मों के बीज तैयार कर किसानों को उचित मूल्य पर उपलब्ध करवाता है।
निगम ने बाढड़ा खंड के लिए अलग-अलग किस्मों के गेहूं के पांच हजार बैग, सरसों बीज के 250 बैग व चने के 25 बैग मंगवा रखे हैं। किसान बीज के लिए सुबह सात बजे ही लाइन में लग गए। दिनभर धक्का-मुक्की के बीच किसानों को बीज वितरण किया गया।
विज्ञापन

किसान विकास श्योराण, सुर्यपकाश, मंजीत पहलवान, शमशेर सिंह ने बताया कि यह बीज यूनिवर्सिटी के कृषि विशेषज्ञों की देखरेख में तैयार होता है। यह रेतीले क्षेत्र के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। किसान इस बीज का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि कई किसानों को बीज मिल भी नहीं पाता है। उन्होंने बीज विकास निगम से ज्यादा आपूर्ति की मांग की है। बीज विक्रेता उमेश कुमार ने बताया कि किसानों को आधार कार्ड की पहचान के आधार पर गेहूं, सरसों, चना व जई का बीज वितरण किया जा रहा है।


फोटो 39
बाढड़ा एचएसडीसी के बीज केंद्र पर लगी किसानों की लाइन। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed