{"_id":"6956c1ad902f6731a90fce46","slug":"farmers-protested-for-compensation-and-submitted-a-memorandum-to-the-sdms-spokesperson-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-149595-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: किसानों ने मुआवजा के लिए रोष प्रदर्शन कर एसडीएम के प्रवाचक को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: किसानों ने मुआवजा के लिए रोष प्रदर्शन कर एसडीएम के प्रवाचक को दिया ज्ञापन
Fri, 02 Jan 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम प्रवाचक को ज्ञापन देते संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी।
- फोटो : 1
बाढड़ा। संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने वीरवार को अनाज मंडी स्थित धरना स्थल से एसडीएम कार्यालय तक रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने 168 वें दिन भी धरना दिया गया। किसानों ने रोष प्रकट करते हुए एसडीएम के प्रवाचक को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बकाया मुआवजा जारी करवाने की मांग की। अनाज मंडी में नसीब कारी मोद की अध्यक्षता में धरना दिया गया। किसान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष सुरेश कौंथ ने कहा कि आज किसान केवल आंदोलन करने तक सिमट गया है। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों की प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी, कृषि मंत्री श्यामसिंह राणा, उपायुक्त व मुख्य प्रधान सचिव के साथ हो चुकी है। अब तक अमल नहीं हुआ है। किसान अब मायूस होने की बजाय नए वर्ष से परिवर्तन की उम्मीद लगा रहा है। उन्होंने कहा कि बाढड़ा उपमंडल के किसान सरकार की अनदेखी के शिकार हैं। किसान वर्ष 2023 के रबी व खरीफ सीजन के तीन सौ करोड़ के बकाया मुआवजे की मांग कर रहे हैं। किसान नेता सुरेश कौंथ ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को बर्बाद करना चाहती है। सरकार ने पिछले सप्ताह केवल चंद किसानों के बैंक खातों में भावांतर व मुआवजा राशि डाली है। काफी संख्या में पात्र किसानों को मुआवजा से वंचित रखा गया है। इस दौरान किसान सभा अध्यक्ष नसीब सिंह, धर्मपाल पीटीआई, प्राचार्य हवा सिंह, किसान नेता ब्रहमपाल, जोरा सिंह उमरवास, रणधीर सिंह आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
विज्ञापन