{"_id":"68f52bbf73f007d358063eb3","slug":"farmers-protested-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-146447-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: किसानों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: किसानों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
Sun, 19 Oct 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 19 Oct 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
कस्बे में रोष मार्च निकालते विभिन्न किसान संगठनों के पदाधिकारी। संवाद
फोटो 18 : एसडीएम आशीष सांगवान को मांगपत्र देते संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी। संवाद
फोटो 19 : कस्बे में रोष मार्च निकालते विभिन्न किसान संगठनों के पदाधिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर रविवार को किसान संगठनों ने काली पट्टी बांधकर कस्बे में रोष प्रदर्शन किया। किसानों ने सरकार की किसान विरोधी नीतियों का विरोध किया। इस दौरान किसानों ने काली दिवाली मनाने की घोषणा की। तत्पश्चात एसडीएम को सीएम के नाम मांगपत्र सौंपा।
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर धरना स्थल से क्रांतिकारी चौक तक रोष प्रदर्शन किया गया। किसानों ने सरकार की डीएपी खाद वितरण नीति, बकाया मुआवजा, खरीद के नियमों में बदलाव करने के खिलाफ रोष जताया।
किसान मजदूर संघर्ष समिति अध्यक्ष सुरेश कौंथ ने कहा कि आज सरकार की पूंजीपति नीतियों के कारण कारखानों में बने उत्पाद महंगे हैं और किसान के खेत में उपजी फसलों के भाव नाममात्र होने से किसान के लिए कृषि घाटे का सौदा बन गया है। भाजपा सरकारें किसानों को बीमा कंपनी की आड़ में जमकर लूट रही हैं। बीमा कंपनियां प्रतिवर्ष अरबों रुपयों का प्रीमियम वसूल कर रही हैं। फसल में नुकसान होने पर मुआवजे के नाम पर केवल नाममात्र राशि दी जाती है।
विज्ञापन
सुरेश ने कहा कि किसान संगठन अपने हितों की लड़ाई जारी रखेंगे। किसान नेता ने कहा कि डीएपी खाद नहीं मिल रही है। बहन- बेटियों को डीएपी खाद के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है। सरकार किसानों की सुध लेने को तैयार नहीं है। जब देश में प्राकृतिक आपदा आई तो किसानों ने डटकर मुकाबला किया है।
किसानों ने एसडीएम आशीष सांगवान को मांगपत्र भी सौंपा। एसडीएम आशीष सांगवान ने किसानों को आश्वस्त किया कि वे उनकी मांगों को उच्चाधिकारियों को अवगत करवाकर समाधान करवाएंगे। एसडीएम ने किसानों को बताया कि बाजरे की सरकारी खरीद सुचारु रूप से की जा रही है। किसान बाजरा आढ़ती के माध्यम से बेचेगा तो उसे बिक्री और एमएसपी के अंतर की भावांतर राशि दी जाएगी। एसडीएम ने कहा कि बकाया मुआवजे के विषय में राज्य सरकार केंद्र के माध्यम से कंपनी से बात कर रही है।
ये रहे मौजूद
रोष प्रदर्शन में श्योराण खाप अध्यक्ष बिजेंद्र बेरला, विरेंद्र बडराई, जगबीर घसौला, मास्टर शेरसिंह, किसान सभा अध्यक्ष मास्टर रघबीर श्योराण काकड़ौली, धर्मपाल बडाला आदि मौजूद रहे।