फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   farmers protest on electric office

Charkhi Dadri News: नलकूप कनेक्शन में देरी पर किसानों ने बिजली कार्यालय पर काटा बवाल

Fri, 16 May 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 16 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
farmers protest on electric office
किसान संगठनों के पदाधिकारियों को समझाते थाना प्रभारी दिलबाग सिंह व एसडीओ रामसिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढड़ा। क्षेत्र के किसानों ने बिजली टयूबवेल कनेक्शन जारी करने में देरी करने पर बिजली कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। नारेबाजी की गई। किसानों को समझाने के लिए एसडीओ व थाना प्रभारी पहुंचे।
किसानों ने कहा कि अब किसान सरकार के बहकावे में नहीं आएंगे। पिछले दस दिनों से कनेक्शन देने का काम बंद है। किसानों ने सोमवार से भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

भाकियू अध्यक्ष हरपाल सिंह भांडवा की मौजूदगी में किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने किसान भवन से बिजली कार्यालय तक प्रदर्शन किया और जमकर बवाल काटा। बिजली कर्मियों को बाहर निकालकर कार्यालय के मुख्य द्वार को बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ रामसिंह ने बताया कि बाढड़ा सर्कल में ट्यूबवेल के कनेक्शन देने के लिए ट्रांसफार्मर लगाने आरंभ कर दिए गए हैं। किसानों को वरिष्ठता सूची के आधार पर आगामी एक माह में कनेक्शन जारी कर दिए जाएंगे। आंदोलनकारी किसानों ने कहा कि मौजूदा समय में कपास की बिजाई का कार्य चल रहा है। उन्हें बिजली टयूबवेल से खेतों की सिंचाई करने की जरूरत है।
किसान नेता हरपाल भांडवा ने कहा कि बिजली निगम क्षेत्र के किसान व ग्रामीण उपभोक्ताओं के साथ सौतेला बर्ताव कर रहा है। उनको गलत बिल देकर जबरन वसूली की जा रही है। किसान दो साल पहले पांच लाख रुपये कनेक्शन के एवज में नियमानुसार विभाग को राशि जमा करवा चुके हैं।
इसी बीच एसडीओ रामसिंह ने किसानों के प्रदर्शन की जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों को दी और किसानों से शांति बरतने की अपील की। एसडीओ ने किसानों को भरोसा दिया कि उनको एक माह का समय दिया जाए, सभी लंबित 400 कनेक्शन जारी कर देंगे। जिन जगहों पर अभी बिजली के पोल नहीं लगे हैं, वहां पोल लगाकर तार भी लगाए जाएंगे।

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी दिलबाग सिंह व बिजली निगम के अधिकारियों के आश्वासन पर किसान शांत हुए। जल्द कनेक्शन न मिलने पर सोमवार से बेमियादी भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन में भाकियू महासचिव ओमप्रकाश उमरवास, सतबीर सिंह बाढड़ा, पूर्व सरपंच गिरधारी, पूर्व सरपंच वेदप्रकाश काकड़ौली, भूप सिंह दलाल, राम अवतार लाड, ऋषिराम भांडवा, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed