फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Farmers' protest continues demanding compensation

Charkhi Dadri News: मुआवजे की मांग के लिए किसानों का धरना जारी

Sat, 21 Feb 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 21 Feb 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Farmers' protest continues demanding compensation
बाढड़ा। बाढड़ा के जुई रोड स्थित अनाज मंडी में मुआवजा की मांग के लिए किसानों का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। किसानों ने वर्ष 2023 रबी व खरीफ सीजन के बकाया मुआवजे की मांग के लिए 218वें दिन धरना दिया। किसानों ने जल्द सुनवाई नहीं करने पर बड़ा आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

किसान नेता सतप्रकाश व धर्मपाल ने धरने की अध्यक्षता की। सतप्रकाश ने कहा कि कृषि क्षेत्र को विदेशी कंपनियों के हाथों गिरवी रखने का काम किया जा रहा है जो भारत जैसे कृषि निर्भर देश के भविष्य के लिए शुभ संकेत नहीं है। अमेरिका जैसे देशों को भारत की कृषि व्यापार का मालिक बनाना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों के हक व बाढड़ा के आत्म स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष को कमजोर नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

किसान नेता धर्मपाल ने कहा कि किसान को खाद, बीज, फसल बिक्री या मुआवजे के लिए धरना- प्रदर्शन करना पड़ रहा है। पूंजीपतियों के करोड़ों रुपये एक कलम से माफ कर दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि किसान अपने हितों के लिए सड़कों पर आंदोलन करने को मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्नदाता अपने हक के लिए अंतिम सांस तक लड़ऩे के लिए तैयार है। वक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनी हुई सरकारें जब कर्तव्य पथ से भटक जाती हैं तो किसान, नौजवान, कर्मचारी व्यापारी को अपने हकों के लिए सड़कों पर उतरना पड़ता है। आज कृषि व्यवस्था पर काॅरपोरेट घरानों का वर्चस्व बढ़ रहा है।

इस मौके पर राजकुमार हड़ौदी, रघबीर काकड़ौली, भूप सिंह दलाल, नरेश कादयान, ब्रह्मपाल बाढड़ा, नसीब सिंह कारीमोद, कामरेड रामपाल धारणी, जयबीर लुहाच आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed