{"_id":"68f3f7eddc28cfdfbb0326d9","slug":"farmers-protest-continued-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-146418-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 93वें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना, प्रदेश सरकार पर गरजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 93वें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना, प्रदेश सरकार पर गरजे
Sun, 19 Oct 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों का धरना शनिवार को 93वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने सरकार की ओर से उनकी सुध न लिए जाने पर रोष प्रकट किया। इस दौरान 19 अक्तूबर के प्रदर्शन के लिए विचार-विमर्श किया गया।
किसान मुआवजा की मांग के लिए धरने पर बैठे हैं। कस्बे के जुई रोड स्थित बिजली कार्यालय परिसर में किसान नेता जयसिंह हंसावास व सत्यवीर भांडवा की संयुक्त अध्यक्षता में धरना दिया गया। किसान नेता राजकुमार हड़ोदी ने कहा कि मंडी हो या खलिहान हर जगह किसान का शोषण ही हो रहा है।
सरकारी खरीद कार्य को धीरे-धीरे कम किया जा रहा है। सरकार दिखावे के नाम पर कृषि व किसान के लिए बजट आवंटित करती है जबकि धरातल पर किसान को फायदा नहीं पहुंच रहा है। राजकुमार ने कहा कि सरकार किसान व कृषि व्यवस्था को कमजोर कर रही है।