फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Farmers on roads, Dadri-Kanina road jammed for three hours in 38 degree temperature

सड़कों पर धरतीपुत्र, 38 डिग्री तापमान में तीन घंटे तक दादरी-कनीना रोड रखा जाम

Mon, 21 Sep 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers on roads, Dadri-Kanina road jammed for three hours in 38 degree temperature
Farmers on roads, Dadri-Kanina road jammed for three hours in 38 degree temperature - फोटो : CharkhiDadri
केंद्र सरकार द्वारा बनाए कानून के विरोध में रविवार को विभिन्न किसान संगठनों ने एक मंच पर आकर प्रदर्शन किया। किसान संगठनों ने नई अनाज मंडी के सामने दादरी-कनीना रोड पर जाम लगा दिया और दरी बिछाकर 38 डिग्री तापमान में बैठकर धरना दिया। बाढड़ा में भी किसानों ने प्रदर्शन किया और पीएम व सीएम के प्रतीकात्मक पुतले फूंके। हालांकि जिले में दोनों जगहों पर कोई हिंसक गतिविधि नहीं हुई। दादरी धरनास्थल पर करीब तीन बजे महम के विधायक बलराज कुंडू पहुंचे।
विज्ञापन

संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सुबह दस बजे दादरी नई अनाज मंडी में किसान पहुंचने शुरू हो गए। लगातार तीसरे दिन भी आढ़तियों ने मंडी बंद रखी। हालांकि जिला मुख्यालय और बाढड़ा उपमंडल में किए गए प्रदर्शनों में किसानों की संख्या कम ही रही। दादरी में करीब 150 किसान तो बाढड़ा में करीब 50 किसान ही प्रदर्शन में शामिल हुए। दोनों प्रदर्शनों में भाग लेने वाले किसानों से पुलिसकर्मियों की संख्या दोगुनी रही।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजते ही किसान संगठनों के पदाधिकारियों की अगुवाई में किसान नई अनाज मंडी से बाहर आ गए और उन्होंने दादरी-कनीना रोड पर जाम लगा दिया। दादरी नई अनाज मंडी के सामने लगाया गया जाम किसानों ने दोपहर तीन बजे खोल दिया। बाढड़ा में भी किसानों ने क्रांतिकारी चौक पर जमा लगाया, लेकिन महज दस मिनट बाद ही जाम खोल दिया। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम मनोहर लाल के प्रतीकात्मक पुतलों की शव यात्रा निकाली गई और इसके बाद पुतले फूंके गए। भारतीय किसान यूनियन जिला अध्यक्ष जगबीर घसोला और वृद्घ किसान नेता कमल सिंह मांढ़ी ने कहा कि आंदोलन का जल्द ही दूसरा चरण होगा। दूसरे चरण में और अधिक किसानों को साथ लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी तैयारियां जल्द शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार ड्यूटी मजिस्ट्रेट रहे तैनात, अस्पताल पहुंचा पूरा स्टाफ
किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए जिला उपायुक्त शिवप्रसाद शर्मा ने शनिवार को ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए थे। प्रदर्शन के मद्देनजर जिले में चार ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए गए। तहसीलदार अजय सैनी ने दादरी प्रदर्शन की कमान संभाली और उनके साथ डीएसपी हेडक्वार्टर जोगेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। रविवार को सिविल अस्पताल में छुट्टी के बावजूद किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए पूरा स्टाफ बुलाया गया।
इन संगठनों और खापों का मिला सहयोग
आंदोलन को किसान संघर्ष समिति, भारतीय अन्नदाता किसान यूनियन, जाट आरक्षण संघर्ष समिति, फौगाट खाप-19, श्योराण खाप-25, सर्व कर्मचारी संघ आदि संगठनों का समर्थन मिला। इनेलो की तरफ से जिला अध्यक्ष नितिन जांघू और नप वाइस चेयरमैन दीपक श्योराण आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे। आंदोलन में भाकियू युवा जिला अध्यक्ष विनय मैहड़ा समेत हरियाणा व्यापार मंडल जिला इकाई और नई अनाज मंडी एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
गृहमंत्री से लेकर सीएम और पीएम पर कसे तंज
किसानों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने प्रदेश और केंद्र सरकार के अलावा गहमंत्री से लेकर सीएम और पीएम तक तंज कसे। पूर्व सरपंच संजय ने कहा कि पिपली में किसानों पर हुए लाठीचार्ज से गृहमंत्री इंकार कर रहे हैं जबकि पूरे देश को पता है कि किसानों के साथ सरकार के इशारों पर ज्यादती हुई है।
वाहनों की आवाजाही नहीं रुकी तो जताया विरोध
दादरी-कनीना रोड पर किसानों के बैठने के बाद भी वाहनों का आवागमन जारी रहा। मंच के माध्यम से वहां तैनात पुलिस फोर्स से वाहनों को रोकने की अपील की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चिड़िया मोड़ से प्रशासन वाहनों को डायवर्ट करवा दे, ताकि धरना दे रहे किसानों तक वाहन चालक पहुंच ही न सकें।
किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर जिला प्रशासन पूर्णतया सतर्क था। शनिवार को ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई थी। जिले में शांति व्यवस्था कायम रही और दादरी या बाढड़ा में कोई हिसंक गतिविधि नहीं हुई।

शिवप्रसाद शर्मा, डीसी, चरखी दादरी

Farmers on roads, Dadri-Kanina road jammed for three hours in 38 degree temperature

Farmers on roads, Dadri-Kanina road jammed for three hours in 38 degree temperature- फोटो : CharkhiDadri

Farmers on roads, Dadri-Kanina road jammed for three hours in 38 degree temperature

Farmers on roads, Dadri-Kanina road jammed for three hours in 38 degree temperature- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed